दोहा में जयशंकर की कतर के पीएम से मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

दोहा, 5 जुलाई . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Sunday को दोहा में कतर के Prime Minister और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और कतर के बीच सहयोग के अलग-अलग क्षेत्रों पर चर्चा की और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर बात की.

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “आज दोहा में कतर के Prime Minister और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मिलकर खुशी हुई. मैंने India के लोगों की सुरक्षा और उनके अच्छे हाल-चाल का ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया. हमने ऊर्जा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और लोगों के आपसी संबंधों समेत हमारे द्विपक्षीय सहयोग के कई पहलुओं की समीक्षा की. साथ ही रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर भी चर्चा की. उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके असर को लेकर अपने विचार भी साझा किए, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं.”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, जयशंकर पांच जुलाई से दस जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरे का उद्देश्य इन चारों देशों के साथ India के रिश्तों को और मजबूत करना, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना है.

पिछले महीने Prime Minister Narendra Modi ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का फोन करने और कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए हादसे को लेकर बात की थी.

वहीं, कतर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”Prime Minister और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी और India के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें मजबूत करने और विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की, खासकर आर्थिक क्षेत्र में.

विदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक अर्थव्यवस्था व ऊर्जा बाजारों पर उनके असर के साथ-साथ आपसी हित के कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की.

दोनों पक्षों ने बातचीत और कूटनीतिक तरीकों से विवादों और टकरावों को सुलझाने के महत्व पर जोर दिया, जिससे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने में मदद मिलती है. वे दोनों देशों के बीच संयुक्त कार्य तंत्र और द्विपक्षीय समितियों को सक्रिय करके कतर और India के लिए कई प्राथमिकता वाले मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए.

India और कतर के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं, जिनकी नींव पुराने व्यापारिक रिश्तों और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संपर्क पर टिकी है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1973 में स्थापित हुए थे और 2023 में इन संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया.

भारतीय दूतावास के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. दोनों Governmentों के शीर्ष स्तर पर नियमित बातचीत और मुलाकातों के जरिए यह साझेदारी और मजबूत हुई है. 2025 में कतर के अमीर की India यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था.

एवाई/पीएम

Leave a Comment