भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में जयपुर का शख्स गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाई

महराजगंज, 11 जून . भारत-नेपाल सीमा (सोनौली बॉर्डर) पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की 22वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसबी ने अवैध चांदी के साथ Rajasthan के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

एसएसबी की ओर से रूटीन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान आरोपी को अवैध चांदी के साथ पकड़ा गया. आरोपी के पास से 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने (सिल्वर ग्रैन्यूल्स) बरामद किए गए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी jaipur (Rajasthan ) का रहने वाला है. वह अवैध तरीके से चांदी काठमांडू (नेपाल) ले जा रहा था. नेपाल में चांदी की कीमत में तकरीबन 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का अंतर है.

एसएसबी की ओर से जब्त की गई चांदी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम ऑफिस को सौंप दिया गया है. जब्त चांदी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस नौतनवा को सौंपा गया.

इससे पहले 3 जून को भी एसएसबी की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से India में घुसते हुए एक्सपायर्ड वीजा के साथ बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद मुक्तर हुसैन के रूप में हुई थी. वह बांग्लादेश के ढाका जिले के नवाबगंज स्थित मदनमोहनपुर का था. एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने उसे रानीडांगा स्थित बीआईटी चेक पोस्ट पर पुराने पुल (ओल्ड ब्रिज) से India में प्रवेश करते समय पकड़ा.

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान हुसैन ने अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट दिखाया, जिसमें लगा भारतीय वीजा समाप्त हो चुका था. जांच में पता चला कि वह 30 अगस्त 2023 को हरिदासपुर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के जरिए India आया था. उसका वीजा 23 सितंबर 2023 को समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में रह रहा था.

एसडी/वीसी

Leave a Comment