
New Delhi, 21 जून . देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. भारतीय नौसेना और केंद्रीय बलों की ओर से योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया.
भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. नौसेना की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “मन से शांत. शरीर से मजबूत. सेवा के प्रति समर्पित.” नौसेना की ओर से आगे लिखा गया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नौसेना ने ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ थीम को अपनाया है, जिससे एक स्वस्थ और मिशन के लिए तैयार फोर्स की नींव मजबूत हो रही है.
भाजपा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “समंदर की गहराइयों में भी योग का संकल्प. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय नौसेना के पनडुब्बी योद्धाओं ने योगाभ्यास कर अनुशासन, आत्मबल और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संदेश दिया.
केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. सीआरपीएफ की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया कि बेहतर भविष्य के लिए योग!
सीआरपीएफ की ओर से ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया, “देश भर में सीआरपीएफ यूनिट्स ने सामूहिक योग सत्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. New Delhi के एसडीजी कैंप में सीआरपीएफ के डीजी जी. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने योगाभ्यास किया. इस साल की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ के अनुरूप, उनका यह समर्पण हम सभी को जीवन के हर पड़ाव पर फिट और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है.”
इंडो-तिब्बत बॉर्डर Police (आईटीबीपी) के जवानों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. आईटीबीपी की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “14,000 फीट की ऊंचाई पर शरीर, मन और आत्मा को मजबूत बनाना.” आगे लिखा गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, लेह-लद्दाख में पैंगोंग त्सो के किनारे आईटीबीपी की 47वीं बटालियन के हिमवीरों ने योग किया और फिटनेस, सहनशक्ति और आंतरिक शक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया. सीआईएसएफ की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग. योग, मानवता को India का एक अनमोल उपहार है, जो मन, शरीर और प्रकृति के बीच तालमेल को बढ़ावा देता है. यह सीमाओं से परे है और एक स्वस्थ दुनिया के लिए सहनशक्ति, आंतरिक मजबूती और समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है.
सीआईएसएफ की ओर से आगे लिखा गया, “सीआईएसएफ के लिए, योग दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाता है. नियमित अभ्यास के जरिए, सीआईएसएफ के जवान अनुशासन, संतुलन और सेहत की भावना को बनाए रखते हैं और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करते हैं. इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, आइए हम इस प्राचीन अभ्यास को अपनाएं और शांति, संतुलन और सेहत से भरे भविष्य की ओर मिलकर आगे बढ़ें.
–
एसडी/एएस