नरोत्तम मिश्रा पार्टी की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं: जगदीश देवड़ा

Bhopal , 11 जुलाई . Madhya Pradesh के दतिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. राज्य के उपChief Minister जगदीश देवड़ा ने कहा कि मिश्रा संगठन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं.

उपChief Minister जगदीश देवड़ा ने दतिया उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर लिया गया निर्णय भारतीय जनता पार्टी का निर्णय है, जिसे सभी शिरोधार्य करते हैं. संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है. पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका सभी नेता और कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करेंगे.

उपChief Minister देवड़ा ने आगे कहा कि नरोत्तम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं. उन्होंने संगठन और Government में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है तथा संगठन की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं.

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जारी विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की छोटी-बड़ी नाराजगी है तो उसका समाधान पार्टी स्तर पर आपसी संवाद के माध्यम से कर लिया जाएगा. ऐसी कोई स्थिति नहीं बनेगी, जिससे संगठन प्रभावित हो.

उपChief Minister ने पार्टी की रीति नीति का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवार की घोषणा अवश्य होती है, लेकिन चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरी पार्टी का होता है. दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पारिवारिक भावना एवं पूर्ण एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे. पूरा संगठन एकजुट होकर पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगा.

–

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment