
कोलकाता, 16 फरवरी . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि India और Pakistan मैच को बड़ा बताना गलत है. Pakistan की टीम India के सामने बेहद कमजोर है. पिछले कई वर्षों से मैच का परिणाम India के पक्ष में रहा है.
से खास बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, “India और Pakistan की क्रिकेट टीमों के बीच बहुत अंतर है. भारतीय टीम बहुत तगड़ी है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर क्षेत्र में टीम इंडिया Pakistan से बहुत मजबूत है. टीम का अनुशासन भी अच्छा है.”
उन्होंने कहा, “भारत-Pakistan के बीच मैच अब बड़ा मैच नहीं रहा. इसे बड़ा बताना अब सही नहीं है. जावेद मियांदाद, सईद अनवर, वसीम अकरम और इंजमाम उल हक के जमाने में Pakistan टीम मजबूत थी और उस समय मैच टक्कर वाले होते थे. अब भारत-Pakistan मैच में पहले वाली बात नहीं रही. मेरे हिसाब से मौजूदा समय में भारत-Pakistan नहीं, बल्कि भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-दक्षिण अफ्रीका और भारत-इंग्लैंड के मैच बड़े मैच हैं.”
भारत-Pakistan के टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होने की संभावना पर गांगुली ने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है, लेकिन Pakistan की मौजदूा स्थिति को देखते हुए उसका फाइनल में पहुंचना मुश्किल है.
Pakistan के खिलाफ मैच में गांगुली ने ईशान किशन और शिवम दुबे की बल्लेबाजी की तारीफ की. गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने सभी के योगदान की तारीफ की.
मैच की बात करें तो Pakistan ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. Pakistan की टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई. हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए.
ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
–
पीएके