‘किसी भी संप्रभु देश में आक्रमण का विरोध करना हमारी नीति’, कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

New Delhi, 2 मार्च . कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जिस तरह खामेनेई की जान ली गई है, वह बिल्कुल भी उचित नहीं है. मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालातों के बीच केंद्र Government के रुख पर भी कांग्रेस सांसद ने सवाल खड़े किए.

समाचार एजेंसी से बातचीत में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने खामेनेई की मौत पर कहा, “जिस तरह खामेनेई की जान ली गई है, वह बिल्कुल भी उचित नहीं है. हर देश का अधिकार है कि उनकी Government कौन हो और कौन उनको चुने? हमें और आपको उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. वेनेजुएला की स्थिति को हम सबने देखा है. मैं जरूर कहना चाहूंगा कि शक्ति के साथ आप किसी पर अपनी बातों को नहीं थोप सकते हैं.”

ईरान-इजरायल संघर्ष पर India के रुख को लेकर कांग्रेस सांसद कहा, “India की जो नीति है अगर हम India के संदर्भ में बात करें, तो हम किसी भी संप्रभु देश में आक्रमण के विरोध में है, हम शांति चाहते हैं. संवाद ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है. मैं समझता हूं कि युद्ध अपने आप में एक समस्या है, युद्ध किसी समस्या का निदान नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि मिडिल ईस्ट को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी के समय और आज की Government के दौरान दोनों में काफी विरोधाभास हैं. India का स्टैंड शांति और बातचीत रहा है. उससे हटकर यह चीजें चल रही हैं. वर्तमान Government में India कोई स्टैंड नहीं ले पा रहा है.

वहीं, खामेनेई की मौत पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल को आतंकी मुल्क बताया. उन्होंने कहा, “आप किसी देश के सुप्रीम लीडर को कैसे मार सकते हैं. पूरी दुनिया में उनके समर्थक हैं. हर मजहब का मानने वाला इस पर दुख जता रहा है, जिस तरह उन्हें मारा गया.”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “इससे ज्यादा आतंकवाद कुछ नहीं हो सकता है कि इजरायल और अमेरिका दोनों मिलकर पूरी दुनिया में यह काम कर रहे हैं. वेनेजुएला के President को गिरफ्तार करके ले गए. इराक और लीबिया जैसे देश तबाह कर दिए. अब ईरान को तबाह करना चाहते हैं. अमेरिका और इजरायल अपनी ताकत की बुनियाद पर मनमानी कर रहे हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment