मुझे इजरायल ने ईरान युद्ध के लिए नहीं उकसाया : ट्रंप

वाशिंगटन, 20 अप्रैल . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें ईरान के खिलाफ इजरायल ने नहीं बरगलाया है. Monday को अपने ट्रुथ सोशल पर ये नई बात कही. ईरान को क्यों परमाणु संपन्न होने नहीं देना चाहते इसकी वजह भी ट्रंप ने बताई.

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में पुष्टि की कि इजरायल ने उनको ईरान के साथ युद्ध करने के लिए कभी नहीं उकसाया. अपनी बात के समर्थन में उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर किए गए सरप्राइज अटैक का जिक्र किया. ट्रंप के अनुसार यही वजह है कि ईरान को न्यूक्लियर संपन्न देश नहीं होने दिया जा सकता.

दरअसल, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने उन पर फरवरी के आखिर में ईरान पर अपना संयुक्त हमला शुरू करने के लिए दबाव डाला था.

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने उन दावों को फर्जी करार देते हुए कहा, “मैं ‘फेक न्यूज’ (फर्जी खबरों) फैलाने वालों और इस आधार पर पोल करने वालों पर रत्ती भर भरोसा नहीं करता. वे जो 90% बातें कहते हैं, वे झूठ और मनगढ़ंत कहानियां होती हैं, और उनके पोल्स में भी धांधली होती है. ठीक वैसे ही, जैसे 2020 के President चुनाव में धांधली हुई थी. वेनेज़ुएला के नतीजों की तरह ही. ये ऐसे मामले हैं जिनके बारे में मीडिया बात करना पसंद नहीं करता.”

अपनी बातों को विराम देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान का भविष्य शानदार होगा. उन्होंने कहा कि अगर ईरान के नए नेता “समझदार” हैं, तो देश का भविष्य “उज्जवल और समृद्ध” हो सकता है.

ये पोस्ट इस्लामाबाद टॉक्स के राउंड टू की संभावानाओं और आशंकाओं के बीच सामने आई है. इस्लामाबाद वार्ता के दूसरे चरण को लेकर सब पसोपेश में हैं. दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के Pakistan की राजधानी पहुंचने की बात तो कही जा रही है लेकिन ईरान लगातार होर्मुज पर अमेरिकी नाकेबंदी को सीजफायर उल्लंघन बता दूरी बना रहा है. स्पीकर एमबी गालिबाफ का कहना है कि ईरान संवाद कर रहा है लेकिन उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है.

केआर/

Leave a Comment