
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल . इस्लामाबाद टॉक्स सुर्खियों में है. ईरान-यूएस के बीच सीजफायर कराने की कोशिश के तहत Pakistan के Prime Minister मुहम्मद शहबाज शरीफ ने अमेरिका के उपPresident जेडी वेन्स और ईरानी स्पीकर एमबी गालिबाफ के साथ अलग-अलग बैठक की.
Pakistanी पीएम कार्यालय ने इसकी जानकारी दी. एक बयान जारी कर बताया कि उपPresident वेंस की मदद विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने की.
वहीं, Prime Minister शरीफ के साथ उप Prime Minister और विदेश मंत्री सेन. मोहम्मद इशाक डार और गृहमंत्री सेन. सैयद मोहसिन रजा नकवी मौजूद थे.
बयान में दावा किया गया है कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों का दृष्टिकोण काफी सकारात्मक और रचनात्मक रहा. शरीफ को है कि ये बातचीत इस इलाके में शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी.
Saturday को ही जेडी वेंस Pakistan पहुंचे. वो अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि ईरान की कमान संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने उठा रखी है.
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें जारी की, जिसमें स्पीकर एमबी गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पूरा डेलिगेशन Pakistanी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर रहा है.
इस बीच Pakistan में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने भी एक्स पोस्ट के जरिए इस्लामाबाद का आभार जताते हुए अमेरिका-इजरायल को बड़ा गुनहगार बताने की कोशिश की है. उन्होंने लिखा है कि एक ऐसी जंग को रुकवाने की कोशिश की जा रही है जो न सिर्फ ईरानी देश और सभ्यता के खिलाफ एक बड़ा जुर्म है, बल्कि इसने इलाके और दुनिया की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है. यह देखना बाकी है कि अमेरिका मध्यस्थता की कोशिशों का सम्मान करता है या…?!
वहीं, व्हाइट हाउस ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अमेरिका, ईरान की जब्त प्रॉपर्टी छोड़ने को तैयार है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कतर और दूसरे देशों के बैंकों में जमा ईरान की संपत्ति अमेरिका रिलीज करने वाला है.
–
केआर/