
New Delhi, 15 अगस्त . India की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ईरान के President डॉ. मसूद पेजेशकियन ने Prime Minister Narendra Modi को बधाई दी है. India में ईरानी दूतावास ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर President पेजेशकियन के संदेश को साझा किया.
ईरानी President ने अपने संदेश में कहा कि India की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ India और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे और व्यापक संबंधों को और गहरा एवं विस्तारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.
उन्होंने India और ईरान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सभ्यतागत और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को द्विपक्षीय रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ये गहरे संबंध साझा हितों के आधार पर द्विपक्षीय रिश्तों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
पेजेशकियन ने India के साथ व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और सम्मान के माहौल में दोनों देश अपनी मौजूदा व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में अधिक प्रभावी कदम उठा सकते हैं.
ईरानी President ने अपने संदेश में India की समृद्धि, प्रगति, कल्याण और निरंतर खुशहाली के लिए प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने India और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों के और मजबूत एवं समृद्ध होने की कामना की.
India की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुनियाभर में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में विशेष ‘हर घर तिरंगा’ प्रदर्शनी लगाई गई. इसमें भारतीय समुदाय के सदस्यों, मेहमानों, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया तथा तिरंगे के साथ यादगार पल साझा किए.
जाम्बिया के लुसाका स्थित भारतीय उच्चायोग में तिरंगा फहराया गया. इस अवसर पर भारतीय प्रवासियों और India के जाम्बियाई मित्रों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया और बीकेजे क्विज के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए.
लिथुआनिया में भी बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों और India के लिथुआनियाई मित्रों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया. भारतीय राजदूत देवेश उत्तम ने इस अवसर पर तिरंगा फहराया.
–
डीएससी