आईपीएल 2026: आरसीबी की तेज गेंदबाजी की धार बने रसिख सलाम, एमआई, केकेआर, डीसी ने नहीं किया था भरोसा

New Delhi, 16 अप्रैल . आईपीएल अपने शुरुआत से ही युवाओं के लिए उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा मंच रहा है. इस लीग ने सिर्फ India को बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं बल्कि विश्व क्रिकेट को भी कई शानदार बल्लेबाज और गेंदबाज दिए हैं. हालांकि युवाओं पर भरोसा करना पड़ता है. कई बार परिणाम एक मैच या एक सीजन में नहीं मिलते. आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेल रहे रसिख सलाम की कहानी भी ऐसी ही है.

26 साल के रसिख सलाम डार घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं. आईपीएल में उनके करियर की शुरुआत 2019 में हुई थी. Mumbai इंडियंस ने 2019 में उन्हें खरीदा था. उस सीजन उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला और अगले सीजन उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया. इसके बाद आईपीएल 2022 में वह केकेआर की तरफ से 2 मैच खेले. इसके बाद केकेआर ने भी रिलीज कर दिया. आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 8 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन Mumbai , कोलकाता के बाद दिल्ली ने भी रसिख पर भरोसा नहीं किया और आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया.

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रसिख को रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) ने खरीदा. उस सीजन रसिख को बेशक एक ही मैच खेलने को मिला जिसमें उन्होंने 1 विकेट लिया, लेकिन आरसीबी का भरोसा इस गेंदबाज पर बरकरार रहा और उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया गया.

टीम के भरोसे को रसिख ने आईपीएल 2026 में परिणाम के रूप में बदला है. सीजन के 2 मैचों में दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 5 विकेट ले चुका है. 15 अप्रैल को चिन्नास्वामी में Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लेने वाले रसिख ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

तेज गेंदबाजी में विविधता और चतुराई रसिख को खास बनाती है. Lucknow के खिलाफ उन्होंने अपने 24 गेंदों के स्पेल में से लगभग 10 गेंदें धीमी गति की फेंकी. यह उनकी परिपक्वता को दर्शाता है. उनकी इसी विशेषता को आरसीबी ने समझा. अब यह युवा खिलाड़ी टीम की तेज गेंदबाजी की धार बन गया है. Lucknow के खिलाफ मैच के बाद सीजन में रसिख के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस और आलोचकों की नजर रहेगी.

पीएके

Leave a Comment