आईपीएल 2026: तीसरी बार ‘डक’ पर आउट हुए फिल साल्ट, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

गुवाहाटी, 10 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में Friday को Rajasthan रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के साथ हो रही है. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही. फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. साल्ट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

फिल साल्ट अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए. उन्होंने इस लीग में सर्वाधिक बार मैच की पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है. साल्ट को जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड पार्थिव पटेल (4) के नाम है. वहीं, साल्ट, ड्वेन ब्रावो, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल भी इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. क्रुणाल पांड्या को रवि बिश्नोई ने एक रन के स्कोर पर आउट किया. विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे. कोहली ने 16 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके की मदद से 32 रन बनाए. विराट को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया.

आरसीबी की टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. जोश हेजलवुड पूरी तरह से फिट होने के बाद प्लेइंग इलेवन में लौट आए हैं. हेजलवुड को जैकब डफी की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. वहीं, आरआर ने भी अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है. Rajasthan रॉयल्स ने तुषार देशपांडे को आराम देते हुए बृजेश शर्मा को मौका दिया है. आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है. टीम ने इस सीजन खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, रियान पराग की अगुवाई में Rajasthan रॉयल्स भी आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. टीम ने इस सीजन खेले अपने सभी 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment