
jaipur, 26 अप्रैल . आईपीएल में Rajasthan रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है. लेकिन, आईपीएल और अंडर-19 और India ए के लिए खेलते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में अपने प्रशंसक बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और आईपीएल में एसआरएच की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस सूर्यवंशी के नए फैन बॉय हैं.
आईपीएल 2026 में Saturday को शाम का मुकाबला jaipur में Rajasthan रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया. एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
आरआर के लिए पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर शतक लगा दिया. वैभव ने 37 गेंदों की अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली. इसी पारी की बदौलत आरआर 228 रन बना सकी. एसआरएच ने 5 विकेट पर 229 रन बनाकर 9 गेंद पहले मैच 5 विकेट से जीत लिया.
एसआरएच ने बेशक मैच जीत लिया था, लेकिन वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस को अपना फैन बना लिया.
मैच के बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है. उसे बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार और मनोरंजक है. वह बहुत शानदार है. उसके करियर की शानदार शुरुआत हुई है और उसे बहुत आगे जाना है. उसमें अकेले दम मैच छीन लेने की क्षमता है.”
पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़े, सफल और सम्मानित कप्तान के रूप में जाने जाते हैं. उनकी प्रशंसा वैभव के लिए निश्चित रूप से उत्साहजनक है.
कमिंस ने Saturday को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेला. उनकी टीम में मौजूदगी ने निश्चित तौर पर एसआरएच की गेंदबाजी को मजबूत किया है. आरआर के खिलाफ कमिंस ने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर कप्तान रियान पराग का विकेट लिया था.
–
पीएके