
धर्मशाला, 14 मई . आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और Mumbai इंडियंस (एमआई) के बीच Himachal Pradesh क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. एमआई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह इस मैच में Mumbai इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं.
टॉस जीतने के बाद बुमराह ने कहा, “हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. हम जितना हो सके, उतना अच्छा करना चाहते हैं. हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उनका मजा लेना चाहते हैं. शायद कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में डालना चाहते हैं. निजी कारणों से सूर्या यहां नहीं हैं और अल्लाह भी टीम में नहीं हैं.”
बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि Mumbai इंडियंस की कप्तानी से पहले मैं India का टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा.
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है. अभी भी पता नहीं कि पिच कैसा खेलेगी, इसलिए हम बस इसे लेकर सकारात्मक सोच रहे हैं. हमें यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि क्या गलत हुआ है. हमें अच्छी फॉर्म में रहने और सकारात्मक सोच रखने पर ध्यान देना होगा. हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई टीम में आए हैं.”
पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है. पंजाब पिछले 4 मैच लगातार हार कर मुश्किल में है. ऐसे में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की संभावना को मजबूत रखने के लिए पंजाब को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
एमआई प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है. टीम 11 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें नंबर पर है. एमआई के लिए जीत सिर्फ उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी.
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
Mumbai इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा.
–
पीएके