
New Delhi, 16 दिसंबर . कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25 करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है.
Tuesday को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित इस मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 64 करोड़ 30 लाख रुपए के पर्स के साथ उतरी है. नीलामी से पहले इस टीम के पास 13 खिलाड़ियों का स्लॉट शेष था. केकेआर के पास नीलामी से पहले 2 विदेशी खिलाड़ी थे. शेष स्लॉट में 6 विदेशियों को शामिल किया जा सकता है.
इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था. दाएं हाथ के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को खरीदने में सबसे पहले Mumbai इंडियंस (एमआई) ने दिलचस्पी दिखाई. इसके बाद Rajasthan रॉयल्स (आरआर) इस बिड वॉर में कूद गया.
इस बीच केकेआर ने 2.80 करोड़ रुपये की बोली लगाई. Rajasthan रॉयल्स ने 13.40 करोड़ रुपए तक कैमरून ग्रीन को खरीदने की चाहत रखी.
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13.80 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस बिड वॉर में एंट्री मार ली. यहां से केकेआर और सीएसके के बीच अंत तक कैमरून ग्रीन को खरीदने की होड़ मची रही. आखिरकार, केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की.
कैमरून ग्रीन को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में Mumbai इंडियंस (एमआई) ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. अगले साल वह इतनी ही रकम पर आरसीबी की ओर से खेले, लेकिन लगातार तीसरे सीजन में फैंस उन्हें एक नई टीम की तरफ से खेलते देखेंगे.
कैमरून ग्रीन ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 29 मैच खेले हैं, जिसमें 41.58 की औसत के साथ 707 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. गेंदबाजी की बात करें, तो कैमरून ग्रीन ने पिछले 2 सीजन में 41.50 की औसत के साथ 16 विकेट हासिल किए हैं.
–
आरएसजी