कांग्रेस भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी : पूर्व कृषि मंत्री सुभाष यादव

Bhopal , 16 दिसंबर . Madhya Pradesh के पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस के विधायक सचिन सुभाष यादव ने राज्य की मोहन यादव Government पर वादे पूरे न करने और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है.

पूर्व कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने Tuesday को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि Madhya Pradesh की भाजपा Government ने किसान को उत्पादन की लागत, बाजार के भाव, बीमा सुरक्षा और संस्थागत व्यवस्था, चारों मोर्चों पर अकेला छोड़ दिया है. यह केवल विफलता नहीं, बल्कि सोची-समझी किसान विरोधी नीति का परिणाम है.

राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व में रही कांग्रेस की Government की चर्चा करते हुए सचिन सुभाष यादव ने कहा कि कमलनाथ Government ने किसान को राहत नहीं, संरक्षण की गारंटी दी थी. ‘जय किसान ऋण मुक्ति योजना’ में दो लाख तक फसल ऋण माफ किया था. 10 हॉर्स पावर तक बिजली बिल आधा कर दिया था. वहीं, Chief Minister प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना से किसानों को सही दाम मिले, शुद्ध के लिए युद्ध चला और नकली खाद-बीज पर सख्त कार्रवाई की गई.

उन्होंने कमलनाथ Government की अन्य योजनाओं को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि कृषि उपकरणों पर सब्सिडी में वृद्धि की गई, गौशाला निर्माण से फसल और पशुधन की सुरक्षा हुई, और सामाजिक न्याय पर भी काम किया गया. वहीं भाजपा की ओर से चुनाव में किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए यादव ने कहा कि भाजपा की वादा खिलाफी साफ नजर आ रही है. भाजपा ने किसानों को निरंतर 10 घंटे बिजली देने का वादा किया, सोयाबीन की एमएसपी पर नियमित Governmentी खरीदी और उसे और मजबूत करने की बात की, और गेहूं 2700 और धान 3100 रुपए में खरीदने की बात की. ये वादे अब भी अधूरे हैं.

सचिन सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि राज्य के मूंग, प्याज, धान, मक्का, और कपास किसान Government द्वारा छले जा रहे हैं. खाद संकट बना हुआ है, और किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं.

पूर्व कृषि मंत्री यादव ने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक के लिए सड़क, सदन और गांव, हर मंच पर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी.

एसएनपी/एसके

Leave a Comment