
चेन्नई, 7 मई . केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने तमिलनाडु में Government गठन को लेकर अनिश्चितता के बीच राज्य की Police से सुरक्षा बढ़ाने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों ने Police को अलर्ट किया है कि वे चुनाव परिणामों के बाद बढ़ती Political अनिश्चितता और Government गठन में हो रही देरी के चलते राज्य के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करें.
सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अगर मौजूदा Political गतिरोध जारी रहता है, तो कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. विशेष रूप से तब, जब ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (टीवीके) के नेता विजय Government बनाने के लिए जरूरी संख्याबल तुरंत जुटाने में असमर्थ रहे हैं.
हालांकि, तनावपूर्ण Political माहौल को देखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर चेन्नई और अन्य संवेदनशील जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
2026 के विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीवीके 234-सदस्यीय राज्य विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है. हालांकि, टीवीके बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े को पार नहीं कर पाई. इस स्थिति में Government बनाने के लिए पार्टी को दूसरे दलों के विधायकों के समर्थन की जरूरत है.
Political हलचल के बीच विजय ने Wednesday शाम चेन्नई स्थित राजभवन में तमिलनाडु के Governor आरवी अर्लेकर (राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर) से मुलाकात की और औपचारिक रूप से अगली Government बनाने का दावा पेश किया. इस मुलाकात के दौरान विजय ने कथित तौर पर 113 समर्थक विधायकों की एक सूची सौंपी, जिसमें टीवीके के 108 विधायक और कांग्रेस के पांच विधायक शामिल थे, जिन्होंने पार्टी को अपना समर्थन दिया था. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि Governor अर्लेकर ने विजय को सूचित किया कि Government बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने से पहले उन्हें कम से कम 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.
इस घटनाक्रम के कारण विजय के Chief Minister बनने की संभावनाओं पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं. सूत्रों ने बताया कि टीवीके के नेताओं को शुरू में पीएमके, वामपंथी दलों और वीसीके जैसी पार्टियों से समर्थन मिलने की उम्मीद थी. हालांकि, इन पार्टियों ने कथित तौर पर गठबंधन संबंधी चर्चाओं से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. परिणामस्वरूप, टीवीके अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे है.
ऐसे में तेजी से बदलते Political हालात ने Wednesday देर रात पूरे तमिलनाडु में नई अटकलों को जन्म दे दिया. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अगर विजय बहुमत जुटाने में असफल रहते हैं, तो एआईएडीएमके, डीएमके के बाहरी समर्थन से Government बनाने का प्रयास कर सकती है.
Political सूत्रों ने बताया कि इस अनिश्चितता के माहौल में डीएमके और एआईएडीएमके दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने कई घंटों तक अलग-अलग दौर की बैठकें कीं. हालांकि, डीएमके ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि पार्टी ने लोगों के जनादेश का सम्मान करते हुए विपक्ष में ही रहना पसंद किया है.
Actor रजनीकांत की डीएमके अध्यक्ष और निवर्तमान Chief Minister एमके स्टालिन से मुलाकात ने भी Political अटकलों को तेज कर दिया है, हालांकि दोनों ही पक्षों ने बातचीत के स्वरूप पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
–
डीसीएच/