किऊल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, बिहार के सीएम सम्राट ने पीएम मोदी का जताया आभार

Patna, 26 मई . भारतीय रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर 962 करोड़ रुपए की लागत वाली किऊल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना (54 किलोमीटर) को स्वीकृति दे दी है. इसका उद्देश्‍य क्षमता बढ़ाने, परिचालन क्षमता में सुधार और निर्बाध रेल परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे की प्रतिबद्धता और मजबूत करना है.

इसको लेकर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम Narendra Modi का आभार जताया है.

सीएम सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात. मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि केंद्र Government ने किऊल-झाझा के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी है. यह परियोजना 961.71 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी. इसके लिए Prime Minister Narendra Modi एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण का हृदय से आभार.”

उन्होंने आगे कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना बिहार में रेल अवसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेगी, यातायात सुगम होगा, उद्योग एवं व्यापार को गति मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा. डबल इंजन Government में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है.

बता दें कि यह परियोजना भारतीय रेलवे के अति व्यस्त यातायात वाले नेटवर्क का महत्वपूर्ण भाग है और इससे पूर्वी और उत्तरी India में यात्रियों के आवागमन और माल ढुलाई दोनों की स्थिति सुदृढ़ होने की उम्मीद है.

दावा किया गया है कि किऊल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और रेल सेवाओं की समयबद्धता तथा परिचालन की सामर्थ्य में सुधार होगा.

अतिरिक्त रेल लाइन से सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों की सुचारू रूप से आवाजाही सुनिश्चित होगी और इसके साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास और व्यापारिक संपर्क में सहायता मिलेगी.

प्रस्तावित 54 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन परियोजना से इस लाइन की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, भीड़ कम होगी तथा सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी. इस परियोजना से Patna और कोलकाता के बीच संपर्क और मजबूत होगा. साथ ही, इससे उत्तरी और पूर्वी India के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों के बीच माल ढुलाई भी सुगम होगी.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment