
Patna, 27 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये लोग खुद अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे है और केंद्र Government के कामों पर आरोप लगाते है, पहले इनको अपनी पार्टी संभालनी चाहिए.
गुरुप्रकाश पासवान ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए. पार्टी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर तो मुखर रहती है, लेकिन देश के भीतर उसकी स्थिति लगातार कमजोर हो रही है. कर्नाटक, तेलंगाना और Himachal Pradesh जैसे राज्यों में कांग्रेस की स्थिति और शासन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पार्टी न तो Governmentों को ठीक से चला पा रही है और न ही अपने संगठन को मजबूत रख पा रही है, इसलिए उसे आत्ममंथन करना चाहिए.
Madhya Pradesh के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान का समर्थन करते हुए गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है और भारतीय मजदूर संघ सबसे बड़ा मजदूर संगठन है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शांतिपूर्वक तरीके से देश के विकास के लिए कार्य कर रहा है और “परम वैभव” के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक बताया.
Prime Minister Narendra Modi की सेशेल्स यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह India के लिए गर्व की बात है कि देश आज वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभर रहा है. जब Prime Minister “विश्व बंधु” की अवधारणा रखते हैं तो दुनियाभर के देश India को सम्मान देते हैं और यह India की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है.
“ऑपरेशन टाइगर” को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी दल, खासकर परिवार-आधारित पार्टियां, अस्तित्व के संकट का सामना कर रही हैं. इसमें तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) जैसी पार्टियां शामिल हैं. इन दलों में लगातार Political अस्थिरता और संगठनात्मक चुनौतियां देखी जा रही हैं.
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े मामलों पर बोलते हुए उन्होंने इसे आस्था और श्रद्धा का विषय बताया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और उत्तर प्रदेश Government ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि यह एक संवैधानिक विषय है. उन्होंने कहा कि संविधान में समानता की अवधारणा मौजूद है और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर इसके पक्षधर थे. इसलिए यूसीसी पर चर्चा स्वाभाविक और आवश्यक है.
–
एसएके/वीसी