
वाशिंगटन, 10 सितंबर . अमेरिकी साउथ कमांड (साउथकॉम) के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कैरेबियाई क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाद दिया. मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर टास्क फोर्स एक तेज रफ्तार जहाज पर सैन्य कार्रवाई की. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई.
अमेरिकी साउथकॉम ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में घटना की जानकारी साझा की.
साउथकॉम ने पोस्ट लिखा, ”अमेरिकी दक्षिणी कमान (साउथकॉम) के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फेयर ने कैरेबियाई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक तेज रफ्तार जहाज (गो-फास्ट वेसल) के खिलाफ घातक सैन्य कार्रवाई की.”
साउथकॉम ने बताया कि अधिकृत खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह जहाज सक्रिय रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था. इस अभियान के दौरान तीन ऐसे लोगों की मौत हुई जिन्हें अमेरिकी पक्ष ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आतंकवादी (नार्को-टेररिस्ट) बताया है.
इससे पहले अमेरिकी साउथ कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने Tuesday को भी पूर्वी प्रशांत महासागर में सैन्य कार्रवाई की थी. ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहे एक तैरते आपूर्ति स्टेशन जहाज को नष्ट कर दिया था.
यूएस साउथकॉम ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में बताया कि 7 सितंबर को यूएस साउदर्न कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्ल्यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध ड्रग तस्करी गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए आपूर्ति स्टेशन जहाज को सफलतापूर्वक रोक लिया.
बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह जहाज हिंसक नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहा था. जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा जाएगा. जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उस जहाज को समुद्र में डुबो दिया.
–
एवाई/पीएम