
New Delhi, 21 मार्च . टेली-लॉ पहल के अंतर्गत न्याय तक समग्र पहुंच के लिए अभिनव समाधान (दिशा) तैयार करने के लिए क्षेत्रीय कार्यक्रम सह कार्यशाला 2026 आयोजित किया जा रहा है. India Government के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अंतर्गत यह क्षेत्रीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन 22 मार्च को शाम 4:00 बजे से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया जाएगा.
यह कार्यशाला न्याय तक पहुंच को प्रौद्योगिकी-आधारित कानूनी सेवाओं के माध्यम से मजबूत करने और प्रमुख हितधारकों के बीच जानकारीपूर्ण विचार-विमर्श को बढ़ावा देने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है. कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों के आगमन और स्वागत के साथ होगा, जिसके बाद दिशा जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो पहुंच और अंतिम छोर तक संपर्क का प्रतीक है. इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन की रस्म होगी.
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव होगा, जिसे स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और India के स्वतंत्रता आंदोलन में इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को याद किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में न्याय विभाग के सचिव द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा, जिसमें कार्यशाला का संदर्भ प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद Haryana में दिशा योजना की प्रगति को प्रदर्शित करने वाला एक सत्र होगा, जिसमें टेली-लॉ पैनल के वकीलों, ग्राम स्तरीय उद्यमियों और लाभार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद शामिल होंगे, जो जमीनी स्तर पर प्रौद्योगिकी-आधारित कानूनी सेवाओं के प्रभाव को दर्शाएंगे.
कार्यक्रम में Haryana के विधि महाविद्यालयों द्वारा शुरू की गई नि:शुल्क कानूनी सेवाओं पर भी एक खंड शामिल होगा, जिसमें संकाय सदस्य और छात्र सामुदायिक कानूनी सेवा में अपने अनुभव साझा करेंगे.
कार्यक्रम के अंतर्गत, India के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के प्रथागत कानूनों पर 5 ई-पुस्तकों का औपचारिक विमोचन किया जाएगा, जो स्वदेशी कानूनी ज्ञान के संरक्षण और प्रसार में योगदान देंगे. इसके अतिरिक्त, दिशा योजना पर दूरदर्शन द्वारा एक वृत्तचित्र का विमोचन किया जाएगा, जो इसकी परिकल्पना, कार्यान्वयन और देशभर में इसके प्रभाव को उजागर करेगा.
इस कार्यशाला को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल और Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे. दोनों नेता न्याय तक पहुंच को सुदृढ़ करने और शासन में डिजिटल हस्तक्षेप की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे.
कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्हों के वितरण के साथ होगा, जिसके बाद संयुक्त सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान होगा.
इस कार्यक्रम में लगभग 900 प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होंगे, जिनमें पंजाब और Haryana उच्च न्यायालय के अधिकारी, Haryana राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, पंजाब और Haryana उच्च न्यायालयों के बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, Governmentी वकील, सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के ग्रामस्तरीय उद्यमी (वीएलई), टेली-लॉ पैनल के वकील, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत, एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम, जी.डी. गोयनका विश्वविद्यालय गुरुग्राम के विधि संकाय, विधि अध्ययन संकाय, गीता विधि संस्थान पानीपत और नॉर्थकैप विश्वविद्यालय गुरुग्राम के विधि संकाय, निदेशक/पंजीयक और केंद्र और राज्य Government के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त न्याय विभाग के कई नागरिक और हितधारक वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे.
न्याय विभाग की दिशा योजना के अंतर्गत आयोजित टेली-लॉ कार्यक्रम पर क्षेत्रीय सम्मेलन सह कार्यशाला, जागरूकता, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी-आधारित सेवा वितरण के माध्यम से न्याय तक पहुंच को मजबूत करने के India Government के व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा है. राज्य प्रशासन और हितधारकों को शामिल करने, कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करने और न्याय वितरण तंत्र को और मजबूत करने के लिए देश भर में ऐसी क्षेत्रीय कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं.
Haryana के कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यशाला, टेली-लॉ और न्याय तक पहुंच से संबंधित अन्य पहलों की पहुंच और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए केंद्रित विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है.
–
ओपी/पीएम