सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू हुई पहल, राज्यपाल बोलीं- हर दिन सुनिश्चित हो महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा

Lucknow, 8 मार्च . अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की Governor आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में Sunday को जन भवन, Lucknow में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की एमबीबीएस और बीडीएस की 120 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई. इस पहल के माध्यम से महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया गया.

Governor आनंदीबेन पटेल ने सभी छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है, लेकिन समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हर दिन सुनिश्चित होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होना चाहिए जब महिलाओं को असुरक्षा या कठिनाइयों का सामना करना पड़े और समाज उनके साथ खड़ा न हो.

Governor ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संस्थानों और चिकित्सकों की समाज के प्रति विशेष जिम्मेदारी होती है, क्योंकि उनका सीधा संबंध मरीजों और उनके जीवन से होता है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में संवेदनशीलता, सहानुभूति और समर्पण जैसे मानवीय मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है. एक चिकित्सक का मरीज और उसके परिवार के साथ व्यवहार भी उपचार की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने शिक्षकों और वरिष्ठ चिकित्सकों के आदर्श व्यवहार से प्रेरणा लेकर चिकित्सा सेवा में मानवीय मूल्यों को अपनाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें.

Governor ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण की पहल लगभग तीन वर्ष पहले जन भवन से ही शुरू की गई थी, जब जन भवन के कर्मचारियों की बालिकाओं को इसकी तीनों डोज उपलब्ध कराई गई थीं. इसके बाद कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के सहयोग से उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में जन भवन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत प्रदेश के सभी आठ आकांक्षी जिलों में बालिकाओं को तीन लाख मुफ्त वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस जनहितकारी अभियान में विभिन्न संस्थाएं और समाज के लोग भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

Governor ने बताया कि Police कर्मियों की बालिकाओं के लिए भी एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत Lucknow से हुई थी और अब यह पहल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाला अभियान है और लोगों को इसके प्रति जागरूक कर बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में Prime Minister Narendra Modi ने Rajasthan के अजमेर से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की है. यह पहल महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. Governor ने अंत में कहा कि समाज सेवा का कार्य अत्यंत पुण्य का कार्य है. यदि हम ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज की सेवा करते हैं तो इससे न केवल लोगों को लाभ मिलता है, बल्कि यह कार्य ईश्वर को भी प्रसन्न करता है.

विकेटी/डीसीएच

Leave a Comment