
चंडीगढ, 24 अप्रैल . केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Friday को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने social media एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है. इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है.
इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा.
मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें. इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे. पत्र में आगे कहा गया है कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, क्योंकि इस तरह की वेब सीरीज में किसी भी आपराधिक घटना को सामान्य या आकर्षक रूप से प्रस्तुत करने की कोशिश की जाती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं.
इसके अलावा, पंजाब Police ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है. अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी पत्र को साझा किया है. साथ ही, उन्होंने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मैं इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता, जहां पर पंजाब के नाम को गैंगस्टरों के महिमामंडन से जोड़ा जा रहा हो. यह स्थिति किसी भी लिहाज से उचित नहीं है.
उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब और Haryana हाईकोर्ट में इस मामले में पीआईएल दाखिल कर लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी. साथ ही, मैंने इस संबंध में Prime Minister Narendra Modi को भी पत्र लिखा था, जिसमें मैंने इस वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की थी क्योंकि यह पूरा मामला हमारी पहचान से जुड़ा हुआ था.
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब इस वेब सीरीज के रिलीज पर रोक लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि पंजाब गुंडागर्दी की संस्कृति नहीं है. पंजाब साहस, कड़ी मेहनत और आत्मसम्मान की राह पर चलने वाला राज्य है.
–
पीएम