पीएम मोदी के लिए बांग्ला में लिखी किताब, अनोखा तोहफा लेकर बारुईपुर सभा में पहुंची प्रशंसक

बारुईपुर, 24 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Friday को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बारुईपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में मोदी का यह दौरा चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. उनके कार्यक्रम के अनुसार, पहले वे बारुईपुर में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे.

Prime Minister की सभाओं को देखते हुए जनसभा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन और Police बल के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात की गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए पानी और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है.

गर्मी के बावजूद लोगों में Prime Minister को सुनने का उत्साह कम नहीं दिख रहा है. बड़ी संख्या में लोग सभा स्थलों पर पहुंच रहे हैं. बारुईपुर में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि वह Prime Minister मोदी के लिए एक खास तोहफा लेकर आया है और लंबे समय से उनसे मिलने की इच्छा रखता था. उसने कहा कि वे लोग यहां Prime Minister को सुनने के लिए आए हैं और इस चुनाव में भाजपा का समर्थन कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे राज्य में बदलाव चाहते हैं और उनके अनुसार भाजपा Government ही विकास को गति दे सकती है. कुछ लोगों ने दावा किया कि पिछली Government के दौरान उन्हें सुरक्षा की कमी महसूस होती थी, जबकि इस बार चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं. उनका मानना है कि राज्य में स्थिरता और विकास के लिए नई Government की जरूरत है.

बारुईपुर में ही एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि वह Prime Minister मोदी का भाषण अक्सर सुनते है, जिससे उनको काफी कुछ सीखने को मिलता है.

एक स्थानीय व्यक्ति, जिन्होंने Prime Minister Narendra Modi पर एक किताब लिखी है, कहते हैं, “यह कोई डायरी नहीं है, यह एक किताब है. यह उन्हीं पर लिखी गई है. उन्होंने जो बदलाव किए, जो अच्छे काम किए, और जो चीज़ें हम उनसे उम्मीद करते हैं. यह सब इस किताब में लिखा है. लेकिन यह बंगाली भाषा में है. हो सकता है कि वे इसे पढ़ न पाएँ. लेकिन ज़रूर कोई ऐसा होगा जो उन्हें यह पढ़कर सुनाएगा.”

उन्होंने कहा कि इससे पहले जितनी भी बार Prime Minister नरेंद्र पश्चिम बंगाल आए हैं, उतनी बार हम उनको सुनने के लिए आए थे और आगे भी आते रहेंगे. इस बार हम लोगों को उम्मीद है कि पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनने जा रही है.

एसएके/पीएम

Leave a Comment