
जम्मू, 29 मई . social media इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती ने आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल से बड़ा बयान देते हुए Police पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रोनिशा ने कहा कि उनके मंगेतर द्वारा बनाए गए कथित फर्जी social media पेज के जरिए लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया गया, लेकिन Police ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
से बातचीत में रोनिशा सत्ती ने बताया कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर है, हालांकि डॉक्टर अभी भी उन्हें निगरानी में रखे हुए हैं.
उन्होंने कहा, “मेरे आरोप पूरे जम्मू ने देखे हैं. मेरे परिवार को निशाना बनाया गया. यहां तक कि मेरी 12 साल की छोटी मौसी की बेटी को भी social media पर गालियां दी जा रही हैं.”
रोनिशा ने बताया कि वह प्रशांत शर्मा नाम के युवक के साथ रिश्ते में थीं और दोनों की शादी होने वाली थी. लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
उन्होंने कहा, “हमारी शादी होने वाली थी. हर कपल की तरह हमारे बीच भी लड़ाई-झगड़े होते थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि मामला कोर्ट और Police स्टेशन तक पहुंच जाए. पहले परिवार के भीतर बातचीत से इसे सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए थी.”
रोनिशा ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ फर्जी social media पेज बनाकर उनकी छवि खराब की गई. उन्होंने कहा, “बिना किसी सुनवाई और फैसले के मुझे ही दोषी की तरह पेश किया जा रहा है. फर्जी पेज बनाकर मेरी पूरी प्रतिष्ठा बर्बाद कर दी गई.”
उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से वह लगातार Police और साइबर क्राइम विभाग के चक्कर लगा रही थीं. अगर Police चाहती तो आईपी एड्रेस ट्रैक कर सकती थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
रोनिशा ने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह कोई भी किसी के खिलाफ फर्जी पेज बनाकर झूठे आरोप लगा सकता है. उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में कोई भी इंसान आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है.”
उन्होंने सवाल उठाया, “अगर Police कार्रवाई नहीं करेगी तो लड़कियां कहां जाएंगी?”
रोनिशा ने कहा कि उन्होंने First Information Report दर्ज होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी थी और Police जांच में पूरा सहयोग किया था. उन्होंने कहा, “मैंने Police को सारे सबूत दिए, लेकिन सिर्फ इसलिए कि वह कुछ साबित नहीं कर पा रहा, इसका मतलब यह नहीं है कि फर्जी पेज बनाकर मुझे बदनाम किया जाए.”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके निजी फोटो और वीडियो social media पर अपलोड किए गए, लेकिन तब भी Police ने कोई कदम नहीं उठाया.
रोनिशा ने कहा, “मैं एक महीने तक यह सब सहती रही, लेकिन जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो मैंने यह खौफनाक कदम उठा लिया.”
–
वीकेयू/डीएससी