
अमेठी, 20 मई . कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला. अमेठी में उन्होंने पीएम मोदी और इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि मोदी जी ‘टॉफियां खा रहे हैं.’
अमेठी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि युवा डिप्रेशन में हैं, नीट का पेपर रद्द हो गया है, गैस और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, महंगाई बढ़ रही है, और मोदी जी जॉर्जिया मेलोनी के साथ टॉफियां खा रहे हैं.
राहुल गांधी ने यह टिप्पणी पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात पर की. पीएम मोदी इटली के दौरे पर हैं और उन्होंने मेलोनी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने Prime Minister मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका वीडियो खुद इटली की पीएम ने शेयर किया. यह वीडियो social media पर वायरल हो गया है.
वहीं, इससे पहले रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने Prime Minister, केंद्रीय गृह मंत्री और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर को याद किया जाता है और लोग उनके सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन जब आरएसएस खुलेआम अंबेडकर के संविधान पर हमला करता है और उसे तार-तार कर देता है, तो वही लोग, जो उनकी प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, उनकी विचारधारा को भूल जाते हैं और उसकी रक्षा नहीं करते.
राहुल गांधी ने कहा कि जब आरएसएस के लोग इसी संविधान को आपके सामने ही फाड़कर फेंक देते हैं, तो आप चुप रहते हैं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संविधान में आपकी आवाज और आपका खून शामिल है. इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आपसे कहते हैं कि आप विदेश यात्रा न करें, सोना न खरीदें और इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदें. आने वाले समय में किसानों को शायद खाद भी उपलब्ध न हो. आर्थिक तूफान आने वाला है. आप बस कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां पहुंच जाएगी, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम कहां पहुंच जाएंगे. Prime Minister खुलेआम कहते हैं कि सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो, और फिर खुद हजारों करोड़ रुपए के विमान में विदेश यात्रा करते हैं और आप लोग चुप रहते हैं.
–
एएमटी/एबीएम