
Lucknow, 8 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच कहा है कि राज्य में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को बाहर किया जाएगा. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि घुसपैठियों को कड़ी से कड़ी सजा भी दी जाएगी.
उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “जो भी अवैध रूप से घुसते हुए पाया जाएगा, उसे वोटर लिस्ट और राज्य के साथ-साथ देश से भी हटा दिया जाना चाहिए. राज्य Government इस पर लगातार काम कर रही है.” Chief Minister योगी के आदेश को लेकर उन्होंने कहा, “कोई भी घुसपैठिया यहां बसा है, उसे जरूर बाहर किया जाएगा. कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा भी दी जाएगी.”
Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा, “जहां तक विपक्षी Political पार्टियों की शिकायतों की बात है, आप उनसे सीधे पूछ सकते हैं कि उनकी क्या शिकायतें हैं.”
बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “वहां 65 लाख गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया गया था. गलत तरीके से नाम हटाने या जोड़ने संबंधी कोई शिकायत बिहार में किसी भी Political दल ने नहीं दी. इसी तरह उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के जरिए अवैध तरीके से रहने वाले लोगों, मतदाता सूची में दोहरे नाम और मृत लोगों के नाम को हटाया जाएगा.”
उपChief Minister ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जैसे मन की शुद्धता के लिए योग की आवश्यकता है, उसी तरह लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर की आवश्यकता है.”
विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “Samajwadi Party के कार्यकाल में हत्या, लूट, डकैती, रेप और प्लॉट, घरों और दुकानों पर अवैध कब्जे आम बात थी. हमारी Government में किसी भी अपराधी पर कड़ी कार्रवाई होगी. अगर आप Samajwadi Party और भाजपा Governmentों के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुलना करेंगे, तो मौजूदा Government का सिस्टम काफी बेहतर दिखेगा.”
–
डीसीएच/