अखिलेश यादव ने इंडिगो एयरलाइंस को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

New Delhi, 8 दिसंबर . इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लगातार कैंसिल होने और किराए बढ़ाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है. Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इंडिगो एयरलाइंस के सामने झुक गई है.

Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी के साथ-साथ राष्ट्र-विवादित पार्टी भी है, जहां विवाद करना हो इनके लोग सबसे आगे रहते हैं. भाजपा केवल जनता को बेवकूफ बनाकर राज करना चाहती है, जनता की समस्या दूर नहीं हो रही है.

उन्होंने कहा कि जब भी देश में कुछ होता है कि एयरलाइंस के टिकट का दाम बढ़ जाता है, इनको रोकने के लिए Government कोई उपाय नहीं करती है. सबको याद है कि प्रयागराज में जब महाकुम्भ लगा था तो लोगों को कितने रुपए में टिकट खरीदनी पड़ी थी, इसके साथ ही पहलगाम के समय भी कितनी महंगी टिकट थी.

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा एयरलाइंस के सामने छूक गई है और जनता की समस्या दूर करने के बजाय एयरलाइंस का साथ दे रही है. इसका कुछ न कुछ कारण होगा, वो जनता के सामने आना चाहिए. जनता एयरपोर्ट पर परेशान हो रही है, लेकिन Government कुछ नहीं कर रही है, एयरलाइंस की मनमानी को रोकने वाला अभी कोई नहीं है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि आने वाले समय में एयरलाइंस में कोई गरीब भी बैठकर यात्रा कर सकता है, लेकिन उस वादे को भूला दिया गया है. आज सामान्य आदमी भी बैठने के लिए 10 बार सोच रहा है. दिन प्रतिदिन एयरलाइंस अपना किराया बढ़ा दे रही है, जिससे लोग अब एयरलाइंस से यात्रा नहीं करने से बचना चाहते हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि आज देश में पूंजीवादी लोग हावी हो गए हैं, जिससे देश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और इसको बचाने वाला कोई नहीं है. गरीब की समस्याएं भी नहीं सुनी जा रही हैं. आज हर जगह भाजपा के नेता बैठे हैं और अपनी जेब भर रहे हैं. चुनाव के समय भाजपा ने जितने भी वादे जनता से किए थे, सब चुनाव के साथ ही खत्म हो गए हैं.

एसएके/एएस

Leave a Comment