ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत, ट्रंप बोले- हमारी नजर हर गतिविधि पर, जल्द हो सकती है कार्रवाई

वाशिंगटन, 14 जुलाई . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि ईरान का परमाणु ठिकाना ‘पिकएक्स माउंटेन’ जल्द ही अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का निशाना बन सकता है.

President ट्रंप ने कहा कि यह ठिकाना अमेरिका की निगरानी में है और संभावित हमलों की सूची में शामिल है.

कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट ‘ह्यू हेविट’ को दिए एक इंटरव्यू में President ट्रंप ने कहा, “हमारी नजर वहां हर समय बनी हुई है. ‘पिकएक्स’ एक संभावित लक्ष्य है और इसके मुख्य प्रवेश द्वार पर एक बड़ा हमला किया जा सकता है.”

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह हमारी सूची में है. हम इसे बहुत करीब से देख रहे हैं. फिलहाल वहां कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही है. ईरान का परमाणु कार्यक्रम अच्छी स्थिति में नहीं है. जब भी हमें किसी गतिविधि की जानकारी मिलती है, हम उसे नष्ट कर देते हैं. इसलिए अब वे इसके बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते. संभव है कि हम जल्द ही ‘पिकएक्स’ पर भी कार्रवाई करें.”

President ट्रंप ने ईरान पर बातचीत से पीछे हटने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐसा समझौता होने वाला था जिसमें अमेरिका की सभी प्रमुख शर्तें मान ली गई थीं, लेकिन ईरान ने उसे तोड़ दिया. ट्रंप ने कहा, “वे समझौते करते हैं, लेकिन उनके लिए समझौते तोड़ने के लिए ही होते हैं. वे बिल्कुल भरोसेमंद नहीं हैं.”

ईरानी नेतृत्व पर हमला बोलते हुए ट्रंप ने उन्हें ‘पूरी तरह पागल लोग’ बताया. उनका दावा था कि यदि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार आया तो वह एक दिन के भीतर उसका इस्तेमाल कर देगा.

जब ट्रंप से ईरान के शीर्ष नेताओं के खिलाफ संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे जवाब देने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि अमेरिका के पास उनसे जुड़ी विस्तृत खुफिया जानकारी मौजूद है, लेकिन वह इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करना चाहते.

President ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की पारंपरिक सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा, “उनके पास न वायुसेना बची है, न नौसेना और न ही कोई बड़ी सैन्य क्षमता.”

इससे पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी President ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा. उन्होंने साफ कहा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा.”

हालांकि सैन्य दबाव बढ़ाने के बावजूद ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत के रास्ते अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि ईरान के साथ एक समझौता अब भी संभव है.

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment