
Ahmedabad, 7 मार्च . भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल Sunday को Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. इस स्टेडियम में भारतीय टीम का हालिया रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है.
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार भारतीय फैंस अब भी नहीं भूले हैं. वहीं जारी टी20 विश्व कप में भी सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था.
इसलिए भारतीय फैंस इस मैच से पहले काफी चिंतित हैं, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो टी20 में Narendra Modi स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है.
भारतीय टीम ने Narendra Modi स्टेडियम में कुल 10 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 7 मैचों में टीम ने सफलता हासिल की है, और तीन मैचों में हार मिली है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी हराया है. भारतीय टीम 2021 के बाद से इस स्टेडियम में तीन मैच हारी है. इस तरह Narendra Modi स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 में जो रिकॉर्ड है वो उत्साहजनक है.
टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने Narendra Modi स्टेडियम में 2 मैच खेला है. इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
हालांकि, विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ India का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में Sunday को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को इतिहास बदलना होगा.
भारतीय टीम अगर विश्व कप जीतती है तो लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी.
अब तक, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान Narendra Modi स्टेडियम में छह मैच हुए हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने दो जीते हैं. एक मैच टाई रहा है.
–
पीएके