इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

New Delhi, 22 अप्रैल . विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की Government और जनता को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को अहम बताया है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “विदेश मंत्री गिदोन सार, इजरायल की Government और जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हम दोनों देश “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और कूटनीतिक संवाद की अहमियत और बढ़ गई है.

फरवरी 2026 में Prime Minister Narendra Modi की इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच 2017 से जारी मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया है. पीएम नेतन्याहू के साथ हुई इस यात्रा में रक्षा, उन्नत तकनीक (एआई, सेमीकंडक्टर), और कृषि सहयोग पर जोर दिया गया था.

India और इजरायल के संबंध पिछले कुछ दशकों में तेजी से मजबूत हुए हैं. 1992 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है.

विशेष रूप से रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र में India के प्रमुख साझेदार के तौर पर इजरायल उभरा है. वहीं, कृषि तकनीक और जल संरक्षण के क्षेत्र में इजरायल की विशेषज्ञता का India में व्यापक उपयोग हुआ है, जिससे कई राज्यों में उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है.

हाल के वर्षों में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय दौरों और बैठकों ने इस साझेदारी को नई दिशा दी है. दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और स्टार्टअप सहयोग को भी विस्तार देने पर जोर दिया है.

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, जहां क्षेत्रीय संघर्ष और भू-Political अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं, India और इजरायल के बीच यह रणनीतिक सहयोग और भी महत्वपूर्ण हो गया है.

इजरायल का स्वतंत्रता दिवस हर साल देश की स्थापना की याद में मनाया जाता है, और इस अवसर पर दुनिया भर के देश उसके साथ अपने संबंधों को रेखांकित करते हैं. India का यह संदेश भी दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है.

केआर/

Leave a Comment