अमेरिका-ईरान में सीजफायर बढ़ने के बीच सोने और चांदी में तेजी

Mumbai , 22 अप्रैल . अमेरिका-ईरान में सीजफायर बढ़ने के बीच Wednesday को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.01 प्रतिशत या 1,535 रुपए की तेजी के साथ 1,53,206 रुपए पर था.

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,052 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,699 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है.

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.74 प्रतिशत या 4,247 रुपए की बढ़त के साथ 2,48,948 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,48,717 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,49,423 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,773.21 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.99 डॉलर प्रति औंस पर थी.

सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी को माना जा रहा है. अमेरिका की ओर से ईरान के साथ सीजफायर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसे कितने दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है और यह कब तक जारी रहेगा.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में मौजूदा समय में नेतृत्व और Government में एकजुटता नहीं है. ऐसे में Pakistanी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ और समय तक हमले रोकने की अपील की, जिससे ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए और समय मिले.

इससे ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है, जिससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी में मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

एबीएस/

Leave a Comment