
New Delhi, 18 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के नियुक्ति वितरण समारोह में महिला का हिजाब खींचने को लेकर विपक्ष हमलावर है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने देश में बुर्का बैन करने की मांग की है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने इस पर निशाना साधा और इसे देश हित के खिलाफ बताया.
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने से बात करते हुए बुर्का बैन को लेकर हो रहे विवाद पर कहा, “हम लोगों को उनके कपड़ों, खाने की आदतों, रहने के तरीके या मान्यताओं के आधार पर एकजुट करने के बारे में नहीं सोच सकते. India इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकता. India सभी लोगों का है. हर क्षेत्र, चाहे वह तमिलनाडु, केरल, Maharashtra, Madhya Pradesh, उत्तर प्रदेश या बंगाल हो, उसकी अपनी एक अलग पहचान है, और उस विविधता का सम्मान किया जाना चाहिए.”
मणिकम टैगोर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस को भंग करने वाले बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को क्यों भंग कर देना चाहिए? क्या हम महात्मा गांधी का नाम बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए बैन करना चाहिए? केंद्र Government महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश कर रही है और हम उसे बचा रहे हैं. क्या इसलिए वे कांग्रेस को भंग करना चाहते हैं? शिवराज सिंह चौहान गरीबों का हक छीन रहे हैं और अमीरों को पूरी पूंजी देने का काम कर रहे हैं.”
उन्होंने पीएम मोदी के विदेशी दौरे और अर्थव्यवस्था के मामले में तेजी से आगे बढ़ने वाले बयान पर कहा, “80 करोड़ हिंदुस्तानी अभी भी राशन ले रहे हैं. India में गरीबी बढ़ रही है, सिर्फ एक प्रतिशत लोग और अमीर हो रहे हैं. इसे ग्रोथ नहीं कहते हैं.”
कांग्रेस नेता ने Union Minister गिरिराज सिंह के नीतीश कुमार का समर्थन करने पर कहा, “गिरिराज सिंह नफरत की राजनीति करके ऊपर आए हैं. हम लोगों को नफरत का बाजार बंद करना चाहिए.”
–
एससीएच/डीकेपी