Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
संस्कृति,धर्म,मानवीय रुचि,राष्ट्रीय

श्रीलंका में ‘पिच्चा मल पूजावा’ समारोह: शामिल हुए भारत के उप उच्चायुक्त, बौद्ध विरासत को किया नमन

श्रीलंका में ‘पिच्चा मल पूजावा’ समारोह: शामिल हुए India के उप उच्चायुक्त, बौद्ध विरासत को किया नमन

कोलंबो, 26 जुलाई . श्रीलंका में आयोजित होने वाले वार्षिक बौद्ध पुष्प अर्पण समारोह ‘पिच्चा मल पूजावा’ के अवसर पर India के उप उच्चायुक्त मैत्रेयी के ने अनुराधापुरा स्थित पवित्र जय श्री महा बोधि वृक्ष पर पुष्प अर्पित किए.

भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जय श्री महा बोधि India और श्रीलंका के बीच साझा बौद्ध विरासत के सबसे अनूठे प्रतीकों में से एक है. यह दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता है.

इस अवसर पर उप उच्चायुक्त ने वेन. ईथलावेतुनुवेवे ज्ञानतिलक थेरो से भी मुलाकात की, जो वर्तमान में अटमस्थानाधिपति के रूप में जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. बैठक के दौरान अनुराधापुरा पवित्र नगरी परिसर के विकास के लिए India Government की ओर से घोषित सहायता और आगे की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई.

India और श्रीलंका के बीच बौद्ध धर्म, संस्कृति और ऐतिहासिक परंपराओं के माध्यम से गहरे संबंध रहे हैं. अनुराधापुरा का जय श्री महा बोधि स्थल दोनों देशों के इस साझा आध्यात्मिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है.

वहीं, पिच्चा मल पूजावा की बात करें तो ये श्रीलंका के अनुराधापुर में होने वाला एक प्रसिद्ध बौद्ध धार्मिक उत्सव है, जहां भगवान बुद्ध को चमेली (पिच्चा) के फूल अर्पित किए जाते हैं. पूरा समारोह श्री महा बोधि और रुवानवेलि महा सेया के प्रांगण में आयोजित किया जाता है. भेंट स्वरूप हजारों बौद्ध श्रद्धालु चमेली के सफेद फूलों की मालाएं और फूल लाते हैं.

श्रीमहाबोधि डॉट ओआरजी पर दी गई जानकारी के अनुसार, अनुराधापुरा दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक है, और यह एक बौद्ध तीर्थ शहर और वर्ल्ड हेरिटेज प्रॉपर्टी है. यहीं महाबोधि वृक्ष है, जो उस बोधि पौधे की कलम से विकसित हुआ है, जिसे India से तीसरी शताब्दी (ईसा पूर्व) में सम्राट अशोक की पुत्री संघमित्रा महा थेरी श्रीलंका लेकर आई थीं, जिसके नीचे 2,500 वर्ष से अधिक समय पहले भगवान बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी.

–

केआर/

Share