
न्यूयॉर्क, 4 जुलाई . India के न्यूयॉर्क स्थित महावाणिज्य दूतावास ने Saturday (स्थानीय समय) को संयुक्त राज्य अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं.
भारतीय महावाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क ने अपने एक्स पोस्ट में स्वतंत्रता, लोकतंत्र और “वी द पीपल” की भावना के प्रति साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.
पोस्ट में कहा गया, “इंडिया इन न्यूयॉर्क की टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को 250वें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती है. हम ‘वी द पीपल,’ स्वतंत्रता, स्वाधीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता का उत्सव मनाते हैं. हैप्पी अमेरिकन इंडिपेंडेंस डे!”
इस अवसर पर एक विशेष वीडियो भी जारी किया गया, जिसे India में अमेरिकी दूतावास ने प्रस्तुत किया. यह वीडियो India और अमेरिका यानी दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच के मजबूत होते संबंधों को रेखांकित करता है.
वीडियो की शुरुआत Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की जी7 शिखर सम्मेलन (एवियन, फ्रांस) के दौरान हुई मुलाकात और हाथ मिलाने के दृश्यों से होती है.
इसके बाद वीडियो में कई भारतीय और अमेरिकी हस्तियों ने दोनों देशों के साझा मूल्यों और सहयोग पर अपने विचार साझा किए. इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, पूर्व सीईओ इंदिरा नूयी, व्यवसायी ईशा अंबानी, इसरो और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां जैसे मिताली राज, पीवी सिंधु, राहुल द्रविड़ के अलावा वैज्ञानिक और सांस्कृतिक जगत की हस्तियां शामिल रहीं.
इस संदेश में अमेरिका को नवाचार, अवसर और वैश्विक प्रगति का केंद्र बताते हुए दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच संबंधों की मजबूती पर जोर दिया गया.
वहीं, India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस विशेष दिन को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. वो आजादी का जश्न मनाने के लिए अमेरिका के माउंट रशमोर पहुंचे. उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर के साथ President डोनाल्ड ट्रंप के डकोटा स्पीच का जिक्र किया. बताया कि भाषण में President ट्रंप ने अमेरिका के उस जज्बे की सराहना की जो उन्हें दुनिया में सबसे अलग खड़ा करती है. दुनिया जिसे “असंभव” कहती है, उसे अमेरिकी पूरा कर दिखाने का माद्दा रखते हैं.
–
केआर/