मलेशिया में पीएम मोदी से मिलने पहुंचा भारतीय समुदाय, ‘मोदी जी इज क्यूटी पाई’ वाला पोस्टर वायरल

कुआलालंपुर, 7 फरवरी . India के Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय दौरे पर Saturday को मलेशिया पहुंचे, जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया. मलेशिया के Prime Minister इब्राहिम अनवर खुद पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम मोदी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे थे. इस दौरान एक पोस्टर भी social media पर वायरल हुआ.

पोस्टर पर लिखा था, “1, 2, 3, 4, 5… मोदी जी एज ए क्यूटीपाई.”

पीएम मोदी के स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. करीब 800 लोगों ने मिलकर ये प्रस्तुति दी. वहीं, पीएम मोदी ने प्रस्तुति देने वालों का अभिवादन स्वीकार किया और उनकी सराहना की.

India द्वारा हाल ही में साइन किए गए ट्रेड डील्स पर बात करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा कि India को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर देखा जाता है और भरोसा देश की सबसे मजबूत करेंसी बन गई है.

इससे पहले उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “मैं आज अपने दोस्त Prime Minister अनवर इब्राहिम के न्योते पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं. India और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के सालों में लगातार प्रगति हुई है. मैं Prime Minister अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं. हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और इनोवेशन साझेदारी को बढ़ाना व अपने सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं मलेशिया में भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं. लगभग तीन मिलियन की संख्या वाला यह समुदाय दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासियों में से एक है. मलेशिया की प्रगति में उनका बहुत बड़ा योगदान और हमारे दोनों देशों के बीच एक पुल के रूप में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक दोस्ती को एक मजबूत आधार प्रदान करती है.”

Prime Minister मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान वे मलेशिया के Prime Minister के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे. यह उनकी मलेशिया की तीसरी यात्रा है और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद पहली यात्रा है.

केके/एबीएम

Leave a Comment