भारत किसी भी प्रकार के न्यूक्लियर ब्लैकमेल को स्वीकार नहीं करेगाः राजनाथ सिंह

New Delhi, 18 मई . India परमाणु हथियार पहले इस्तेमाल न करने की नीति के प्रति प्रतिबद्ध है. India की नीति हमेशा शांति और जिम्मेदारी पर आधारित रही है, लेकिन India किसी भी प्रकार के ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ को स्वीकार नहीं करेगा. यदि कोई देश India को परमाणु धमकी देने की कोशिश करेगा, तो India उसके सामने झुकने वाला नहीं है. यह बात Monday को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Monday को वियतनाम की राजधानी हनोई में India की परमाणु नीति का जिक्र करते हुए कही.

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने एक बार फिर दुनिया को देश की सैन्य क्षमता, साहस और निर्णायक शक्ति का परिचय कराया. भारतीय जवानों ने जिस प्रकार अद्भुत पराक्रम दिखाया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि आज का India कमजोर नहीं, बल्कि हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र है.

Monday को हनोई पहुंचे राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय से संवाद के दौरान Pakistan की ओर इशारा किया. रक्षामंत्री ने कहा कि जब-जब India के खिलाफ आतंकवाद या अस्थिरता फैलाने की कोशिश हुई है, India ने उसका मजबूती से जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ शक्तियां प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से आतंकवाद को बढ़ावा देकर India को अस्थिर करने का प्रयास करती हैं, लेकिन India अब ऐसे प्रयासों को सहन नहीं करेगा.

रक्षामंत्री ने कहा कि देश के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कर्तव्य, ईमानदारी और राष्ट्रहित की भावना की होती है. उन्होंने कहा कि मनुष्य को कभी केवल पद या प्रतिष्ठा के लिए काम नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि समाज में अक्सर बड़े पदों पर बैठे लोगों को अधिक महत्व दिया जाता है, लेकिन वास्तव में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण होता है. यदि कोई व्यक्ति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाता है, तो वही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनता है.

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार से बचना चाहिए, क्योंकि अहंकार व्यक्ति के पतन का कारण बनता है. विनम्रता, अनुशासन और सेवा की भावना ही व्यक्ति को महान बनाती है. India की सभ्यता और संस्कृति ने हमेशा मानवता, न्याय और समानता का संदेश दिया है. Government का प्रयास है कि विकास और न्याय समाज के हर वर्ग, हर गरीब और हर क्षेत्र तक पहुंचे. इसके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि आज India की प्रगति केवल Government की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास, परिश्रम, बलिदान और नई आकांक्षाओं का परिणाम है. दुनिया आज India को नई दृष्टि से देख रही है.

India की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हो रही है और देश हर अवसर को अपने सुनहरे भविष्य में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. रक्षामंत्री ने कहा कि विकसित India और आत्मनिर्भर India केवल नारे नहीं, बल्कि देश के भविष्य का संकल्प हैं. India ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और अब वह तेजी से वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है.

उन्होंने कहा कि India अब कमजोर राष्ट्र नहीं रहा, बल्कि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक India बन चुका है. रक्षामंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश के रक्षा मंत्री होने के नाते वह देशवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि यदि किसी ने India के साथ छेड़छाड़ की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा.

India के पास अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने की पूरी क्षमता है. उन्होंने भारतीय सेना के जवानों की वीरता और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि हाल के अभियानों ने साबित कर दिया है कि भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा करने में सक्षम है.

उन्होंने कहा कि पहले कई बार घटनाओं की वास्तविक तस्वीर दुनिया के सामने नहीं आ पाती थी, लेकिन अब पूरी दुनिया भारतीय जवानों की क्षमता और पराक्रम को देख रही है. उन्होंने कहा कि India आज आत्मविश्वास से भरा हुआ राष्ट्र है और देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. सेना, वैज्ञानिक, युवा और देशवासी मिलकर India को विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में India दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में शामिल होगा और वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका और अधिक मजबूत होगी.

जीसीबी/वीसी

Leave a Comment