‘पश्चिम एशिया जंग के समाधान के लिए भारत ने संवाद का रास्ता सुझाया’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

New Delhi, 24 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस युद्ध ने पूरी दुनिया में बड़ा ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है, जिसका असर India पर भी पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन India लगातार कूटनीतिक प्रयासों के जरिए समाधान की दिशा में काम कर रहा है. India पश्चिम एशिया के सभी प्रमुख देशों के साथ लगातार संपर्क में है. उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर दो दौर की बातचीत की है और ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी निरंतर संवाद जारी है. India ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का ही रास्ता सुझाया है.

पीएम मोदी ने बताया कि स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में इस तरह की रुकावट और कमर्शियल जहाजों पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. India इस स्थिति में अपने जहाजों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास कर रहा है.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि India ने नागरिकों, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और परिवहन से जुड़े ढांचों पर हमलों का कड़ा विरोध किया है. किसी भी तरह का हिंसक संघर्ष मानवता के हित में नहीं है, और India सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति के रास्ते पर आने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.

विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर Prime Minister ने कहा कि यह Government की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि इस संकट के दौरान अब तक 3 लाख 75 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित वापस लौटे हैं. केवल ईरान से ही 1,000 से अधिक भारतीय लौटे हैं, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र शामिल हैं.

Prime Minister ने यह भी स्वीकार किया कि इस संघर्ष के दौरान कुछ भारतीयों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है. Government इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों से सकारात्मक आश्वासन भी मिला है.

ऊर्जा आपूर्ति के मोर्चे पर उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई देशों से तेल और एलपीजी से भरे जहाज India पहुंचे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी Government यह सुनिश्चित करेगी कि देश की जरूरतों से जुड़े सभी आवश्यक सामान सुरक्षित रूप से India में पहुंचते रहें.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment