भारत-साउथ अफ्रीका: सिर्फ 2 बल्लेबाज, जिन्होंने टी20 मैच में लगाए शतक, दोनों भारतीय

New Delhi, 21 फरवरी . India और साउथ अफ्रीका के बीच Ahmedabad में Sunday को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ‘सुपर-8’ मुकाबला खेला जाना है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 2 ही बल्लेबाज शतक लगा सके. ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय हैं.

साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 2-2 शतक लगाए हैं.

संजू सैमसन साल 2024 से अब तक साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस खिलाड़ी ने 8 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहला टी20 शतक लगाया था. इस मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज संजू ने 50 गेंदों में 107 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. India ने ये मुकाबला 61 रन से जीता था.

इसी सीरीज में सैमसन ने एक और शतक लगाया. 15 नवंबर 2024 को उन्होंने जोहान्सबर्ग में 56 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस मुकाबले को India ने 135 रन से अपने नाम किया था.

दूसरी ओर, तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 मुकाबलों में 2 शतक लगा चुके हैं. तिलक वर्मा ने नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में शतक लगाए थे. उन्होंने 13 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 107 रन की नाबाद पारी खेली थी. India ने यह मैच 11 रन से अपने नाम किया.

इसके बाद 15 नवंबर को तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 10 छक्कों और 9 चौकों के साथ 120 रन की नाबाद पारी खेली थी. India ने इस मुकाबले को 135 रन से अपने नाम किया था.

दोनों देशों के बीच खेले गए 35 टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. इस दौरान India ने 21 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मुकाबले अपने नाम किए. इसके अलावा, 1 मैच बेनतीजा भी रहा.

आरएसजी

Leave a Comment