भारत-रूस संसदीय संवाद में आई तेजी, रूसी संसदीय शिष्टमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट की

New Delhi, 2 अप्रैल . रशियन फेडेरेशन की फेडरल असेंबली की फेडरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के नेतृत्व में India यात्रा पर आए रूस के संसदीय शिष्टमंडल ने Thursday को संसद भवन में Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट की.

अध्यक्ष ने रूसी शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए याकुशेव को फेडरेशन काउंसिल के संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष के रूप में उनके चुनाव पर बधाई दी. उन्होंने उल्लेख किया कि यह चुनाव India के साथ संसदीय सहयोग बढ़ाने के प्रति रूस की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इस बात पर जोर देते हुए कि संवाद और सहयोग से India और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे, Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी परस्पर विश्वास पर आधारित है और समय की कसौटी पर खरी उतरी है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि India की स्वतंत्रता के बाद से रूस इसके सबसे करीबी और विश्वसनीय भागीदारों में से एक रहा है, और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और सहयोग पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण है.

ओम बिड़ला ने दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए उच्च स्तरीय संपर्क और Prime Minister Narendra Modi तथा रूस के President व्लादिमीर पुतिन के बीच निरंतर संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इन संवादों से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं और सहयोग के नए मार्ग खुले हैं.

दोनों पक्षों ने अंतर-संसदीय संघ, ब्रिक्स संसदीय मंच और जी-20 जैसे बहुपक्षीय संसदीय मंचों पर सहयोग के महत्व को रेखांकित किया. अध्यक्ष ने वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करने के लिए सहयोग की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. चर्चा के दौरान रक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर भी प्रकाश डाला गया. अंतरिक्ष अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्वच्छ ऊर्जा की पहचान उभरते क्षेत्रों के रूप में की गई जिनमें भविष्य के सहयोग की संभावना है.

ओम बिड़ला ने India और रूस के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और दोनों देशों के लोगों के घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख भी किया. रूसी विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ रूस में योग और भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता, दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक लगाव को दर्शाती है.

उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को में हाल ही में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव ‘India उत्सव’ में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भाग लिए जाने से रूसी नागरिकों के बीच भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती रुचि का पता चलता है. रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय को रूसी Government द्वारा दिए गए स्नेह की सराहना करते हुए अध्यक्ष ने उनके कल्याण और सुख-सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया.

इस बात का उल्लेख करते हुए कि आयोग की पिछली बैठक 2018 में आयोजित की गई थी, उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुविधाजनक समय पर इसकी अगली बैठक आयोजित करने पर विचार कर सकते हैं. उन्होंने संवाद और सहयोग बढ़ाने में संसदीय मैत्री समूहों के महत्व को भी रेखांकित करते हुए कहा कि India की संसद में भारत-रूस संसदीय मैत्री समूह के गठन से संसदीय आदान-प्रदान और राजनयिक संवाद और मजबूत होगा.

यह विश्वास व्यक्त करते हुए कि भविष्य में India और रूस के संबंध और गहरे होंगे, उन्होंने कहा कि इस तरह के उच्च स्तरीय संवाद से संसदीय मैत्री मजबूत होगी और व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी भी बढ़ेगी.

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, रशियन फेडेरेशन की फेडरल असेंबली की फेडरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव ने गर्मजोशी से किए गए स्वागत और रूसी शिष्टमंडल से मिलने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए ओम बिड़ला का धन्यवाद किया.

याकुशेव ने कहा कि भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी रूस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. दोनों देशों के बीच ब्रिक्स तथा जी-20 जैसे विभिन्न वैश्विक मंचों पर घनिष्ठ संसदीय सहयोग को रेखांकित करते हुए याकुशेव ने कहा कि ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में India इस वर्ष ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक की मेजबानी करेगा.

उन्होंने भारत-रूस संसदीय मैत्री समूह के गठन का स्वागत किया और यह भी बताया कि अपनी India यात्रा के दौरान, रूसी शिष्टमंडल संचार और आईटी संबंधी संसदीय समिति और भारत-रूस संसदीय मैत्री समूह के साथ बैठकें करेगा. उन्होंने बिड़ला को रूस आने और अंतर-संसदीय आयोग को फिर से शुरू करने का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं. उन्होंने बताया कि पैंतीस हजार से अधिक भारतीय छात्र रूस में पढ़ते हैं और दोनों देशों के संबंधों को गहरा करने में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने व्यापार और ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग की आशा व्यक्त की.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment