‘डाक सेवा, जन सेवा’ के साथ नई तकनीक से भारत के जन-जन तक पहुंच रही इंडिया पोस्ट: सिंधिया

New Delhi/मंडी,14 अगस्त . केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में Friday को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाक विभाग ने पहली बार ड्रोन तकनीक के माध्यम से तिरंगे की डिलीवरी की. केन्द्रीय मंत्री ने New Delhi से इस विशेष डिलीवरी में सहभागिता की. डाक विभाग ने Himachal Pradesh में मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से रेहड़धार हेड पोस्ट ऑफिस के बीच ड्रोन के माध्यम से तिरंगा पहुंचाया गया, जिसे भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त मानद सूबेदार मेजर करतार सिंह ने प्राप्त किया. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने करतार सिंह से संवाद कर उन्हें तिरंगा सौंपे जाने की इस विशेष पहल की जानकारी ली.

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग आज India की सेवा, तिरंगे की सेवा और India के जन-जन एवं भारतीय सेना की सेवा के लिए नई तकनीक के साथ पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल Governmentी कार्यालयों और Governmentी इमारतों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य तिरंगे को प्रत्येक घर और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण रूप से प्रत्येक नागरिक के दिल में स्थापित करना है.

सिंधिया ने कहा कि आज आधुनिक ड्रोन सेवा के माध्यम से मंडी से रेहड़धार तक तिरंगा पहुंचाना इसी भावना का प्रतीक है. भारतीय डाक द्वारा यह तिरंगा पूर्व मानद सूबेदार मेजर करतार सिंह जैसे वीर सैनिक के हाथों में पहुंचाया गया है, जो देश की सेवा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव भी व्यक्त करता है. उन्होंने कहा कि यह तिरंगा उनके घर पर लहराए और उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य के हृदय में भी तिरंगे का गौरव सदैव बना रहे, यही हमारी आशा और अभिलाषा है.

सिंधिया ने बताया कि ड्रोन आधारित डिलीवरी सेवा के लिए कुल 150 रूट्स निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 110 रूट्स Himachal Pradesh और 40 रूट्स असम में हैं. मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से रेहड़धार ब्रांच पोस्ट ऑफिस तक तिरंगे की आज की डिलीवरी इस नई व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. उल्लेखनीय है कि जून 2026 में Himachal Pradesh में ड्रोन से डिलीवरी शुरू हो चुकी है और हाल ही में असम में भी सफलतापूर्वक ड्रोन से डिलीवरी की गई है.

केन्द्रीय संचार मंत्री ने कहा कि भारतीय डाक का मूल मंत्र ‘डाक सेवा, जन सेवा’ है और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विभाग इसी भावना के साथ देश के प्रत्येक नागरिक की सेवा के लिए निरंतर नई तकनीकों को अपना रहा है. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य देश के अंतिम छोर पर रहने वाले नागरिक को भी बेहतर और प्रभावी सेवा उपलब्ध कराना है. सिंधिया ने कहा कि ड्रोन डिलीवरी जैसी पहल भारतीय डाक के व्यापक नेटवर्क और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के संगम का उदाहरण है, जिसके माध्यम से आने वाले समय में दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाओं की पहुंच को और मजबूत किया जाएगा.

केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ का भी विशेष अवसर है. उन्होंने कहा कि ये दोनों अवसर प्रत्येक भारतीय के भीतर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने वाले हैं. उन्होंने सभी देशवासियों से तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेने का आह्वान किया और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की.

एमएस/

Leave a Comment