भारत की पश्चिम एशिया हालात पर पूरी नजर, पीएम के निर्देशानुसार खाड़ी देशों से संवाद जारी : विदेश मंत्रालय

New Delhi, 21 अप्रैल . विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि India की पश्चिम एशिया के बदलते हालात पर पैनी नजर है और उस क्षेत्र के सभी देशों से संवाद जारी है.

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि India ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है और ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय जहाजों की सकुशल निकासी को लेकर बातचीत जारी रखे हुए है.

उन्होंने कहा, “India पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और Prime Minister Narendra Modi के निर्देश पर खाड़ी देशों के साथ संपर्क और संवाद को और मजबूत किया गया है.”

जायसवाल ने अहम दौरों का उल्लेख करते हुए आगे कहा, “हाल के दिनों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सऊदी अरब का दौरा किया, विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की, और पेट्रोलियम मंत्री कतर गए. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भी खाड़ी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठक की. इन समन्वित प्रयासों का उद्देश्य India और खाड़ी देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, भारतीय प्रवासियों के कल्याण और अन्य साझा मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करना है.”

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने Sunday को रियाद का आधिकारिक दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सऊदी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकें कीं, जिनका मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, ऊर्जा सहयोग बढ़ाना और क्षेत्र के अहम घटनाक्रमों पर चर्चा करना था. यह दौरा बदलते भू-Political समीकरणों के बीच India और सऊदी अरब के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करता है.

अपने दौरे के दौरान, एनएसए डोभाल ने सऊदी के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की, जिनमें ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाद अल-ऐबान शामिल थे.

जायसवाल से जब पूछा गया कि क्या ईरान ने Saturday को हुई गोलीबारी की घटना के बारे में India को कोई नई जानकारी दी है, तो उन्होंने कहा, “मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं. साथ ही, ईरान में हमारे कई भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं, इसलिए हम उनकी सुरक्षा और कुशलता को लेकर भी ईरानी अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं.”

Saturday को, होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुई गोलीबारी को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया. इसमें बताया गया कि इस मुद्दे पर ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली की विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक हुई थी.

इस बैठक के दौरान, India ने दो भारतीय-ध्वज वाले जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की. इन जहाजों पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की गनबोट्स ने फायरिंग की थी.

केआर/

Leave a Comment