बंगाल चुनाव : चांदीपुर की जनता ने कर दी घोषणा, ‘हमें चाहिए विकास, भाजपा करेगी संभव’

चांदीपुर, 21 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Tuesday को चांदीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के लिए एक विशाल सभा को संबोधित किया. रैली के बाद चांदीपुर की जनता ने विश्वास जताया कि भाजपा Government में बंगाल में विकास होगा.

चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि चांदीपुर और आसपास के क्षेत्रों में पान की खेती होती है, इसलिए एक बड़ा पान का अनुसंधान रिसर्च सेंटर India Government चांदीपुर में बनाने का काम करेगी. घुसपैठियों को कहकर जाता हूं कि 4 तारीख को काउंटिंग है और 5 तारीख को भाजपा की Government बनेगी. जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो. अब बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू होगी.

जनसभा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. चांदीपुर के कुछ लोगों के साथ ने बातचीत की. शौभिक दास ने कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की Government बनेगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास का रोडमैप हम लोगों को समझाया है. पीएम मोदी के आशीर्वाद से हम सभी ने कमल खिलाने का संकल्प लिया है. बंगाल में भाजपा की Government बनाएंगे और टीएमसी को यहां से हटाएंगे.

मिलन बर्मन ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन होगा और परिवर्तन होना ही चाहिए. लोगों के पास रोजगार नहीं है, पलायन करना पड़ता है. हम लोग भाजपा के नेतृत्व में विकास करने वाली Government चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी. क्योंकि, बंगाल की जनता को भाजपा पर भरोसा है कि उनकी Government आने के बाद यहां पर इंडस्ट्री आएगी, निवेश आएगा. युवाओं को रोजगार मिलेगा.

सुशील ने कहा कि प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. यहां पर नौकरी के लिए युवा तरस रहे हैं. 15 साल से घुसपैठियों की Government चल रही है. रोजगार नहीं होने की वजह से लोगों को Maharashtra और Gujarat में जाकर काम करना पड़ रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि भाजपा की Government में किसी को पलायन नहीं करना पड़ेगा. यहां Government बनने के बाद बंद पड़ी इंडस्ट्री को चालू कराया जाएगा.

एक महिला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भाजपा की Government में विकास होगा. टीएमसी की 15 साल में बंगाल में विकास नहीं हुआ है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment