नई दिल्ली में भारत-इटली रक्षा वार्ता, इटली के रक्षा मंत्री से मिलेंगे राजनाथ सिंह

New Delhi, 29 अप्रैल . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता करने जा रहे हैं. यह द्विपक्षीय वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य लगातार बदल रहा है. बदलते सुरक्षा परिदृश्य के चलते विभिन्न देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की अहमियत भी बढ़ गई है.

राजनाथ सिंह व इटली के रक्षामंत्री के बीच यह वार्ता 30 अप्रैल को New Delhi में होगी. इसे India और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता India और इटली के बीच रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

इसमें सैन्य सहयोग, रक्षा उद्योग में साझेदारी, नई तकनीकों के आदान-प्रदान और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में संभावनाओं पर विशेष ध्यान रहेगा. साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा, ताकि दोनों देश एक साझा समझ विकसित कर सकें.

गौरतलब है कि India और इटली के बीच रक्षा संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति हुई है. अक्टूबर 2023 में राजनाथ सिंह की इटली यात्रा के बाद इन संबंधों को नई गति मिली थी. उस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई थी. अब इटली के रक्षा मंत्री की यह पहली India यात्रा इस बात का संकेत है कि दोनों देश इस सहयोग को और आगे ले जाने के लिए गंभीर हैं. जनवरी 2026 में India और यूरोपीय संघ के बीच हुए रक्षा और रणनीतिक साझेदारी समझौते ने भी इस रिश्ते को मजबूती दी है.

इस समझौते के बाद India और यूरोप के देशों के बीच रक्षा सहयोग के नए रास्ते खुले हैं, जिससे इटली के साथ साझेदारी को भी अतिरिक्त बल मिला है. गौरतलब है कि Tuesday को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस व चीन के रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात व बातचीत की है. रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने इस बातचीत को बेहतरीन और सार्थक बताया.

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा हुई. खास तौर पर रक्षा सहयोग, सैन्य तकनीक और संयुक्त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में यह मुलाकात हुई. Tuesday को ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के बीच भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने यहां क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी सहयोग पर चर्चा की.

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Tuesday को कई अहम द्विपक्षीय मुलाकातें कीं. इस दौरान उन्होंने किर्गिस्तान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल मुकाम्बेतोव रुसलान मुस्तफायेविच के साथ विस्तृत बातचीत की. राजनाथ सिंह ने बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक की.

जीसीबी/डीएससी

Leave a Comment