Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
प्रवासी,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर होगा: पीएम मोदी

भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर होगा: पीएम मोदी

जकार्ता, 7 जुलाई . इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो ने India के Prime Minister Narendra Modi को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया. दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए. India और इंडोनेशिया के बीच यूपीआई भुगतान प्रणाली पर भी चर्चा हुई. Prime Minister मोदी ने कहा कि भारत-इंडोनेशिया की साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर पड़ेगा.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए President प्रबोवो का हृदय से स्वागत करता हूं. पिछले साल India के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उनका स्वागत करने का हमें अवसर मिला. आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज सुबह मुझे बहुत स्नेह और आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया. यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का, इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं, India और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं President प्रबोवो, Government और यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं.”

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में India और इंडोनेशिया के संबंधों में एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और एक नई गहराई आई है. 2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी एक नई उड़ान ले रही है. हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा, हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं. मुझे विश्वास है कि आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा. इसका सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर पड़ेगा.

Prime Minister ने कहा, हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास, हमारी रक्षा सुरक्षा और मैरीटाइम सहयोग को मजबूत कर रहा है. आज हमने रक्षा एक्सचेंज, आपदा प्रबंधन और औद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है. हम दोनों देशों के कोस्टगार्ड हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे. दो करीबी मैरीटाइम देश होने के नाते, हमने ब्लू इकॉनॉमी, पोर्ट डेवलपमेंट और मैरीटाइम ट्रेड में आपसी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है. India और इंडोनेशिया के लिए गरीबी को परास्त करना और अपने नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने आगे कहा कि India ने इंडोनेशिया के साथ अपनी मील स्कीम और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम) से जुड़े अनुभव और समाधान साझा किए हैं. अब दोनों देश इस सहयोग को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग से दोनों देशों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी. आज हुए समझौतों के तहत India की किफायती दवाइयां इंडोनेशिया के नागरिकों तक अधिक आसानी से पहुंच सकेंगी. साथ ही, India इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) में भी सहयोग करेगा. India में विकसित गेहूं के बीजों की आपूर्ति से इंडोनेशिया की खाद्य सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी.

Prime Minister मोदी ने कहा कि 21वीं सदी तकनीक की है. India और इंडोनेशिया युवा ऊर्जा से भरे देश हैं. हमें अपने युवाओं के बीच एआई, टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए आज एक अहम समझौता किया है. हम दोनों देशों के बीच स्टार्टअप सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए. हम इंडोनेशिया में India के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आईआईएम Bengaluru का कैंपस खोलने जा रहे हैं. इससे पूरे आसियान क्षेत्र के युवाओं को बहुत लाभ होगा.

उन्होंने कहा कि स्पेस क्षेत्र में हमारे बीच दशकों पुराना सहयोग रहा है. इसे आगे बढ़ाते हुए ज्वाइंट रिसर्च टेक्नोलॉजी शेयरिंग और क्षमता निर्माण से जुड़े अहम फैसले लिए गए. आज के युग में तकनीक की सप्लाई चेन रेजिलिएंस मायने रखती है. क्रिटिकल मिनरल्स और स्टील के क्षेत्र में सप्लाई चेन को अधिक मजबूती देने के लिए भी अहम समझौता हुआ है. हमारी कंपनी के बीच स्टेनलेस स्टील और रेयर अर्थ मैग्नेट को लेकर साझेदारी की नई शुरुआत हो रही है.

उन्होंने कहा कि पीपल टू पीपल टाइज हमारे संबंधों की सबसे बड़ी शक्ति है. हमें बहुत खुशी है कि India की यूपीआई और इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम के साथ इंटिग्रेट होने जा रहे हैं. इससे इज ऑफ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ ट्रैवल दोनों को ही बल मिलेगा.

Wednesday के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कल राजपति प्रबोवो के साथ मुझे प्रम्बानन मंदिर के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का सौभाग्य मिलेगा. 1,000 वर्ष से भी अधिक पुराना प्रम्बानन मंदिर India और इंडोनेशिया साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. हम दोनों देश गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की ऐतिहासिक इंडोनेशिया यात्रा का शताब्दी वर्ष धूम धाम से मनाएंगे. इंडोनेशिया की विकास यात्रा में महान शिक्षाविद और यहां के पहले शिक्षा मंत्री हजूर देवांतरा का अहम योगदान रहा है. शिक्षा को लेकर उनके विचारों पर गुरुदेव टैगोर की सोच का गहरा प्रभाव था. इसलिए India इंडोनेशिया इस शताब्दी वर्ष को टैगोर और देवांतरो संस्कृति और शिक्षा कूटनीति के वर्ष के रूप में मनाएगा.”

Prime Minister ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता India और इंडोनेशिया की साझी ताकत रही है. दोनों देशों के चुनाव आयोगों के बीच एमओयू से हम लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करते जा रहे हैं. वैश्विक मुद्दों पर भी India और इंडोनेशिया का सहयोग निरंतर बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा, “हिंद-प्रशांत के प्रति हमारे आउटलुक में भी तालमेल है. India ने हमेशा आसियान सेंट्रलिटी को विशेष महत्व दिया. वैश्विक उथल-पुथल के दौर में India का मानना है कि डायलॉग और डिप्लोमेसी की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होंगी. फिलिस्तीन के विषय में हम टू-स्टेट सॉल्यूशन और दीर्घकालिक शांति का समर्थन करते हैं. एक सुनहरा दौर हम दोनों देशों के सामने दस्तक दे रहा है. हमारे इतिहास में साझा संस्कृति है, हमारे वर्तमान में साझा विश्वास है और हमारे भविष्य में साझा समृद्धी है. मुझे भरोसा है, हम साथ मिलकर इंडोनेशिया और विश्व India का संदर्भ साकार करेंगे.”

–

केके/एएस

Share