
New Delhi, 20 मई . Wednesday को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने Wednesday को महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए India की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान पार्टनरशिप फॉर मैटरनल, न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ (पीएमएनसीएच) की बोर्ड चेयर हेलेन क्लार्क के साथ द्विपक्षीय बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि India 2005 में पीएमएनसीएच की स्थापना के समय से ही उससे जुड़ा हुआ है.
मंत्री ने आगे कहा कि India इस साझेदारी को आगे भी जारी रखने और इसके उद्देश्यों में सार्थक योगदान देने पर गर्व महसूस करता है.
इसके अलावा, नड्डा ने पीएमएनसीएच में India की सक्रिय नेतृत्वकारी भूमिका का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि India बोर्ड का उपाध्यक्ष और स्थायी समिति का अध्यक्ष है. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि India की ओर से हर वर्ष 20 लाख डॉलर की स्थायी अनुदान राशि देने की प्रक्रिया जारी है.
उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में India की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि India नवाचार और बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का केंद्र रहा है. India ने समानता और पहुंच को ध्यान में रखते हुए महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को अपनी सेवा प्रणाली और सतत विकास प्रयासों के केंद्र में रखा है.
उन्होंने कहा कि India उन शुरुआती देशों में शामिल था जिसने 2014 में किशोरों के लिए विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया. इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर देश भर के युवाओं तक पहुंच बनाई गई.
मुख्य स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि India ने मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) और शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है, और यह सुधार वैश्विक औसत से भी तेज गति से हुआ है.
मंत्री ने कहा कि India के पास प्रमाण-आधारित सर्वोत्तम स्वास्थ्य मॉडल और बड़े स्तर पर लागू सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम हैं, जिन्हें दुनिया के अन्य देशों के साथ साझा किया जा सकता है. उन्होंने अन्य देशों को तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग देने की भी इच्छा जताई.
उन्होंने पीएमएनसीएच को India के सफल मॉडल और नवाचारों को भौतिक और डिजिटल मंचों के जरिए दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का निमंत्रण दिया.
पीएमएनसीएच के उपाध्यक्ष के रूप में India की प्रतिबद्धता दोहराते हुए नड्डा ने कहा कि India महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य तथा बढ़ते गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे मुद्दों पर संगठन का सहयोग करने के लिए तैयार है. उन्होंने वैश्विक स्तर पर साझा किए जा सकने वाले तकनीकी संसाधनों और डिजिटल सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ते भंडार के लिए India की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया.
वहीं, हेलेन क्लार्क ने वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में India के निरंतर नेतृत्व और योगदान की सराहना की. उन्होंने पीएमएनसीएच और वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था में India की महत्वपूर्ण भूमिका को भी स्वीकार किया.
–
डीबीपी