
New Delhi, 4 अप्रैल . India ने Saturday को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए आर्मेनिया का आभार जताया है.
आर्मेनिया के रास्ते कई भारतीय मछुआरों की ईरान से सुरक्षित निकासी हुई है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज ईरान से आर्मेनिया के रास्ते India में भारतीय मछुआरों को निकालने में मदद करने के लिए विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान और आर्मेनियाई Government को धन्यवाद.”
पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात के बीच, हाल के दिनों में सैकड़ों भारतीय नगरिक सीमा पार कर जमीनी रास्ते से आर्मेनिया पहुंचे हैं. India अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित ट्रांजिट रूट सुनिश्चित करने के लिए इलाके की Governmentों के साथ मिलकर काम कर रहा है.
इस हफ्ते की शुरुआत में, India ने में मदद के लिए अजरबैजान को भी धन्यवाद दिया थी. New Delhi में मीडिया ब्रीफ़िंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लगभग 204 भारतीय नागरिक जमीनी सीमा चौकियों के रास्ते ईरान से अजरबैजान में सफलतापूर्वक पहुंच गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि जहां कई पहले ही India लौट चुके हैं, वहीं आगामी दिनों में और लोगों के आने की उम्मीद है.
जायसवाल ने कहा, “अजरबैजान में हमारे राजदूत मौजूद हैं. हमारे कई भारतीय नागरिक—ठीक-ठीक कहें तो 204—ईरान से अजरबैजान के लिए जमीनी सीमा चौकियों के रास्ते निकलने में सफल रहे हैं. वो लोग वहां से, वे स्वदेश लौटेंगे. उनमें से कई लौट चुके हैं; बाकी अगले कुछ दिनों में लौट आएंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “हम अजरबैजान Government के आभारी हैं कि उन्होंने जमीनी रास्ते ईरान से भारतीय नागरिकों के निकलने में मदद की. हमारे दोनों पक्षों के बीच परामर्श और नियमित आदान-प्रदान होता रहता है.”
India ने पहले भी लोगों को निकालने की कोशिशों में आर्मेनिया की मदद की सराहना की थी. 16 मार्च को, ईएएम जयशंकर ने मुश्किल हालात में मिल रहे सहयोग की प्रशंसा की थी, ईरान से 550 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए आर्मेनियाई Government और वहां के लोगों को धन्यवाद दिया था.
–
केआर/