
New Delhi, 22 मई . बढ़ती भू-Political अनिश्चितता के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) और India के बीच गहरे जुड़ाव की जरूरत पर जोर देते हुए साइप्रस के President निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने Friday को कहा कि यह साझेदारी अब सिर्फ व्यापार और अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक बड़े रणनीतिक रिश्ते में बदल रही है.
New Delhi में Prime Minister Narendra Modi के साथ हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए क्रिस्टोडौलिड्स ने कहा, “मैंने शुरुआत में ही कहा कि आज के समय में जब दुनिया में भू-Political अनिश्चितता बढ़ रही है, तो मेरा मानना है कि यूरोपीय संघ और India के बीच साझेदारी और मजबूत होनी चाहिए. यह रिश्ता अब सिर्फ अर्थव्यवस्था से नहीं चल रहा है. यह तेजी से एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी बन रहा है, जो साझा हितों, साझा जिम्मेदारियों और स्थिरता, मजबूती और समृद्धि के लिए एक समान प्रतिबद्धता पर आधारित है.”
President निकोस ने कहा कि यूरोप और India के पास सुरक्षा, व्यापार, तकनीक, नवाचार और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के कई कारण हैं. दोनों देशों के लंबे संबंधों को याद करते हुए साइप्रस के President ने कहा कि साइप्रस और India के रिश्ते साझा मूल्यों और ऐतिहासिक अनुभवों पर आधारित हैं, और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सदियों पुराना है.
उन्होंने कहा कि ये रिश्ते आजादी और लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए किए गए साझा संघर्षों से बने हैं. और समय के साथ ये रिश्ते और मजबूत हुए हैं, क्योंकि दोनों देश शांति, लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं. आज जब दुनिया और ज्यादा बंटी हुई और जटिल हो रही है, तो इस साझेदारी को एक नए नजरिए से देखने की जरूरत है, क्योंकि साइप्रस और India को फिर से मिलकर बदलती दुनिया की चुनौतियों का सामना करना है.
President निकोस ने कहा कि यूरोपीय संघ-India साझेदारी को मजबूत करना, यूरोपीय संघ की अध्यक्षता के दौरान साइप्रस की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है.
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ-India साझेदारी, साइप्रस की उस सोच का अहम हिस्सा है, जिसमें एक ऐसा संघ बनाना है जो दुनिया के लिए और ज्यादा खुला हो. इस कोशिश में साइप्रस एक भरोसेमंद, स्थिर और विश्वसनीय सेतु की तरह काम करने की स्थिति में है, जो India और यूरोप को जोड़ सके, यूरोपीय संघ, पूर्वी भूमध्यसागर और मध्य पूर्व के बड़े क्षेत्र के बीच एक पुल की तरह.
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) को उन्होंने एक ‘दूरदर्शी पहल’ बताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच भरोसेमंद कनेक्टिविटी के बढ़ते महत्व को दिखाती है.
President निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने कहा, “हम Prime Minister के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की पहलों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं, जिसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) भी शामिल है. मैं इसे एक बहुत ही दूरदर्शी पहल मानता हूं, जो दिखाती है कि इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच भरोसेमंद कनेक्शन कितना जरूरी होता जा रहा है. और साइप्रस, जो तीन महाद्वीपों के चौराहे पर स्थित है और यूरोप का प्रवेश द्वार भी है, इस साझा विजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है.”
–
एवाई/एबीएम