इंडिया गठबंधन ने किया तमिलनाडु के मैटरनिटी लीव फैसले का स्वागत, कहा-यह समय की मांग

Patna, 19 अगस्त . तमिलनाडु के Chief Minister थलपति विजय की Government ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है. अब राज्य में Governmentी कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के जन्म पर भी 365 दिन की पूरी मैटरनिटी लीव मिलेगी. पहले यह सुविधा केवल दो बच्चों तक ही सीमित थी. तमिलनाडु Government के इस फैसले का इंडिया गठबंधन के नेताओं ने स्वागत किया है.

Patna में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने से बातचीत के दौरान कहा, “मैं तमिलनाडु Government के फैसले का स्वागत करता हूं. इसको लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली में मैंने एक कार्यक्रम भी किया था. बिहार, Jharkhand और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में India की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) जनसंख्या को स्थिर रखने वाले मानक रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 से नीचे गिर चुकी है. दिल्ली, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में जन्म दर काफी तेजी से नीचे आई है. इसलिए जनसंख्या नियंत्रण की नीति को त्यागना होगा.”

उन्होंने कहा कि “जनसंख्या प्रबंधन की नीति लाना होगा. समय रहते सजग नहीं होंगे तो India के लिए यह डिजास्टर साबित होगा. आने वाले समय में बूढ़ी आबादी की सेवा और कमाने के लिए नौजवान नहीं रहेंगे तो ये India के लिए डिजास्टर साबित होगा.”

Lucknow में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “दक्षिण के राज्य जनसंख्या गिरने से परेशान हैं क्योंकि उनके संसाधनों पर भारतीय जनता पार्टी अपने सामंतवादियों का हक चाहती है. दक्षिण भारतीय राज्यों में यह बात घर कर गई है कि उत्तर भारत,में भाजपा ज्यादा संसाधन देना चाह रही है. यह डर उनको हो गया है इसीलिए वह जनसंख्या को बढ़ाने के लिए तमाम पुरस्कारों की घोषणा कर रहे हैं. थलपति विजय ने भी इसी क्रम में यह बात करी है.”

उन्होंने कहा, “देश के विकास में उत्तर हो, दक्षिण हो, पूर्व हो, पश्चिम हो, सब पर दृष्टि केंद्र Government की समान रहनी चाहिए. हालांकि दुर्भाग्य है कि भाजपा का जहां शासन नहीं होता भाजपा उन राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करती है.”

Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा, “यह फैसला अचानक नहीं आया है. 2022-23 में भी उमा देवी बनाम तमिलनाडु Government का एक केस चल रहा था. अभी तक दो बच्चों के लिए ही वहां 365 दिन के लिए मैटरनिटी लीव दी जाती थी. उसको आगे बढ़ाते हुए सीएम विजय ने एक बड़ा कदम उठाया है और अब तीसरे बच्चे पर भी 365 दिन की मैटरनिटी लीव देने की घोषणा की है.”

उन्होंने कहा, “यह एक बहुत अच्छा कदम है उन माओं के लिए जो तीसरे बच्चे को करना चाहती हैं और उसके बाद उनको छुट्टी नहीं मिलती है, उनको काम की वजह से परेशानियां होती हैं. हम इसका स्वागत करते हैं.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment