अहमदाबाद में ईडब्ल्यूएस आवासों का लोकार्पण, लाभार्थी बोले- सपनों का मिला घर

Ahmedabad, 7 दिसंबर . केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Sunday को Ahmedabad म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की करोड़ों रुपए की विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर वाडज क्षेत्र में Prime Minister आवास योजना के अंतर्गत झुग्गी पुनर्वासन योजना के तहत निर्मित 350 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का भी लोकार्पण किया गया.

इस दौरान लाभार्थियों ने सपनों का घर मिलने पर Government का आभार जताया. स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इन विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य Government का आभार व्यक्त किया.

Ahmedabad के भीमजीपुरा में बने इन नए आवासों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता को समर्पित किया. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर लागू विकास प्रकल्प शहर के नागरिकों के जीवन स्तर को नई ऊंचाई देंगे. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना Government की प्राथमिकता है.

आवास पाकर लाभार्थियों में खुशी की लहर दिखाई दी. लाभार्थियों ने अपनी खुशियों को से साझा करते हुए Government का आभार जताया.

निखिलेश बेन ने बताया कि बेहतर सुविधा मिली है. Government ने अच्छे मकान और फ्लैट बनाकर दिए हैं, जिससे समाज में हमें सम्मान मिला है. मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Chief Minister भूपेंद्र पटेल का घर का तोहफा देने के लिए दिल से आभार व्यक्त करती हूं.

रणजीत भाई ने उत्साहित होकर कहा कि वह घर के लिए बेहद आभारी हैं. उन्होंने कहा कि हम लोगों को झुग्गी से मुक्ति मिल गई है. Government के प्रयासों से मुझे आज सपनों का घर मिला है. कभी सोचा नहीं था कि पक्के घर की छत मिलेगी, लेकिन यह संभव हुआ. यहां आंगनवाड़ी, आयुष्मान भवन और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं.

लाभार्थी शंभु भाई ने बताया कि पहले वह झोपड़पट्टी में रहते थे, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित और सुसज्जित घर मिला है. उन्होंने कहा, “Government का काम वास्तव में सराहनीय है. मकान के भीतर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके लिए हम बेहद आभारी हैं.”

नानाजी भाई देसाई ने से बातचीत में कहा कि हम लोगों को बहुत लाभ मिला है. करीब 25 साल की मेहनत के बाद अब जाकर हमें मकान मिला है. मकान बहुत अच्छे बने हैं, और हम इसके लिए Government के आभारी हैं.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment