वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

चित्तौड़गढ़, 16 अगस्त . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Saturday को Rajasthan के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने Rajasthan Government के 15 जिलों में करीब 5659 करोड़ रुपए की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया.

संबोधन में अमित शाह ने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना के इन शब्दों को बोलते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानी फांसी पर चढ़ गए, गोलियां खाईं और सालों तक जेल में रहे.”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था, तब कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने बीच में ही गीत रुकवा दिया. हम सब टीवी पर देख रहे थे. 80 साल बाद यह अमर गान फिर से सम्मान पा रहा था लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आया. आपके द्वारा किया गया यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.” गृह मंत्री ने कहा कि यह वंदे मातरम का 150वां साल है. Prime Minister Narendra Modi ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम को फिर से नया जीवन देने का काम किया है.

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज 15 जिलों में 5659 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है. उन्होंने केंद्र Government की योजनाओं की तुलना करते हुए कहा, “जब Prime Minister मोदी ने हर घर नल और हर घर जल योजना शुरू की, तब Rajasthan के सिर्फ 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था. 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था लेकिन Prime Minister मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है.”

उन्होंने कहा, “70 साल में कांग्रेस ने जो काम किया, उससे 6 गुना ज्यादा काम Prime Minister मोदी ने 8 सालों में किया है.” अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि आज चित्तौड़गढ़ की इस पवित्र भूमि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व के अनुरूप भव्य प्रतिमा और स्मारक बनाने का काम किया है. 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा ‘अटल जी’ के विचारों को दर्शाती है. उन्होंने इस काम से जुड़े हर कार्यकर्ता को साधुवाद दिया.

उन्होंने कहा, “सैकड़ों वर्षों से Rajasthan की वीर भूमि देशभर के देशभक्तों के लिए वीरता की काशी रही है. इसी भूमि ने मुगलों को यह संदेश दिया कि हमें कोई झुका नहीं सकता.”

अमित शाह ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार बने तो कलम से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया. कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया और Prime Minister बने तो राष्ट्र की सुरक्षा और सुशासन को आगे बढ़ाया. उन्होंने न सत्ता में रहकते सिद्धांत छोड़ा, न विपक्ष में रहते सिद्धांत छोड़ा, इसीलिए उन्हें आजाद शत्रु कहा जाता है, जिसका कोई शत्रु नहीं है ऐसे महापुरुष के रूप में जाना जाता है.” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment